फरार आरोपी पर 4 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 27 अगस्त 18/थाना पवई जिला पन्ना के अपराध में फरार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ बब्लू पिता गया प्रसाद शर्मा उम्र 28 साल निवासी मुडवारी थाना पवई जिला पन्ना घटना दिनांक से फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है। 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह धर्मेन्द्र उर्फ बब्लू पिता गया प्रसाद शर्मा उम्र 28 साल निवासी मुडवारी थाना पवई को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 4 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 351-2602

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार