Posts

Showing posts from March 14, 2018

तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले का हुआ शुभारंभ कृषकों की आय दुगनी करने हेतु दी गयी तकनीकी सलाह किसानों की ऊर्जा से चलता है देश, इसे बनाए रखें-मुख्य अतिथि श्री यादव

Image
 पन्ना 14 मार्च 18/शासकीय पालीटेक्निक ग्राउण्ड पन्ना में आज यहां तीन दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ किया गया। जिले के कृषकों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने, कृषि आय दुगनी करने हेतु तकनीकी सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने तथा किसान भाईयों की विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करने के उद्देश्य से इस कृषि विकास मेला/प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन आत्मा गवर्निंग बोर्ड द्वारा किया गया है। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा माॅ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मण्डी समिति अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, सभापति कृषि स्थाई समिति पन्ना श्री प्रहलाद सिंह लोधी, वन मण्डलाधिकारी उत्तर श्री एन.एस. यादव, उप संचालक कृषि श्री रविन्द्र मोदी, कृषि वैज्ञानिक डाॅ बी.एस. किरार, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति पवई श्री रामनरेश दुबे, श्री बृजेन्द्र गर्ग, पार्षदगण, पत्रकारबन्धु तथा बडी संख्या में कृ...

विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस आज

Image
पन्ना 14 मार्च 18/जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया है कि विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को कलेक्ट्रेट प्रांगण में मनाया जाएगा। जिसमें संबंधित विभागों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु प्रदर्शनी लगायी जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकारबन्धुओं, गणमान्य नागरिकों से 15 मार्च को कलेक्ट्रेट प्रांगण में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। समाचार क्रमांक 115-701

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन आज जाएगी माॅं कामाख्या देवी

Image
पन्ना 14 मार्च 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 15 मार्च 2018 को माॅ कामाख्या देवी के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि माॅ कामाख्या देवी जाने के लिए 132 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। तीर्थदर्शन ट्रेन सतना रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तीर्थयात्री तीर्थदर्शन ट्रेन से यात्रा पर जाने के लिए स्वयं के व्यय पर 15 मार्च को रात्रि 10 बजे तक सतना रेलवे स्टेशन पहुंचे। समाचार क्रमांक 116-702

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 14 मार्च 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 25 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम इमलिया निवासी श्री राम सिंह बुन्देला को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री राम सिंह बुन्देला के उपचार के लिए उनके बैंक खाते में जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 117-703

तेन्दूपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला सम्पन्न

Image
पन्ना 14 मार्च 18/वन मण्डलाधिकारी उत्तर श्री एन.एस. यादव ने बताया है कि वर्ष 2018 तेन्दूपत्ता संग्रहण हेतु जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित उत्तर वनमण्डल पन्ना के सभी 18 तेन्दूपत्ता लाॅट अग्रिम निविदा में उच्च दरों पर निर्वर्तित हुए है। सभी लाॅटों के लिए क्रेताओं की नियुक्ति की जा चुकी है। तेन्दूपत्ता संग्रहण के पूर्व शाखकर्तन का कार्य कराए जाने के लिए प्रबंध संचालक जिला यूनियन उत्तर वनमण्डल पन्ना द्वारा 13 मार्च को ईको सेंटर स्मृति वन पन्ना में वनमंडल के समस्त मैदानी कर्मचारियों एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के समिति प्रबंधकों तथा वर्ष 2018 हेतु नियुक्त सभी तेन्दूपत्ता क्रेताओं की कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला यूनियन उत्तर वनमण्डल पन्ना अध्यक्ष कमलेश वंशकार द्वारा की गयी। कार्यशाला में वनमंडल अन्तर्गत आने वाली सभी 21 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधक, नोडल अधिकारी, समस्त वन परिक्षेत्राधिकारी के साथ क्रेता प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी क्रेतागणों को संघ भोपाल के निर्देशों से अवगत कराया गया।   ...

राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ

Image
पन्ना 14 मार्च 18/राष्ट्रीय फायलेरिया (हाथीपांव) दिवस का उद्घाटन 14 मार्च को जिला चिकित्सालय पन्ना में कलेक्टर श्री मनोज खत्री एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पन्ना जिले के नागरिकों को दवा खिलाई एवं स्वयं भी दवा का सेवन किया। राष्ट्रीय फायलेरिया दिवस कार्यक्रम 14 से 16 मार्च तक चलाया जाएगा।             कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी द्वारा बताया गया कि फायलेरिया रोधी दवा का स्वयं सेवन करें साथ ही दूसरो को भी प्रेरित करें। शरीर के किसी भी अंग में अचानक आने वाली सूजन एंव विकृति को रोकें। विशेष रूप से हाथ, पैर, स्तन ग्रंथियों और अंडकोष में प्रायः अचानक सूजन फायलेरिया कृमि से सवंमित मच्छर के काटने से पैदा होती है। पन्ना जिले में पर्यटन एंव प्रवास करने वाले अपने परिचितों को भी इस गोली का सेवन उनकी एवं अपनी सुरक्षा के लिये अवश्य करायें। वर्तमान में पन्ना जिले में फायलेरिया (हाथीपांव एवं हाइड्रोसिल) के कुल 1580 मरीज पंजीकृत हैं। पन्ना जिला फायलेरिया के मामले मे...

राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के सफल आयोजन हेतु विशाल वाइक रैली आयोजित

Image
पन्ना 14 मार्च 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में राष्ट्रीय फायलेरिया (हाथीपांव) दिवस शुभारंभ के पूर्व 13 मार्च को शाम 6 बजे से विशाल वाइक रैली छत्रसाल पार्क पन्ना से निकाली गयी। रैली में कलेक्टर श्री खत्री के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना, सी.एम.एच.ओ पन्ना, नगर पालिका पार्षद, लैप्रासोसायटी के कार्यकर्ता एवं अन्य एन.जी.ओ. के कार्यकर्ता एवं पत्रकार प्रतिनिधि भी सम्मिलित रहे। नगरपालिका के अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी चैक, अजयगढ़ चैराहा और बडा बाजार से होते हुये छत्रसाल पार्क वापिस पहुँची। इस रैली मंे शहर के नगरवासियों ने बढचढकर हिस्सा लिया। समाचार क्रमांक 120-706

जिला एवं तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त

पन्ना 14 मार्च 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पंचायत एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूची तैयार किए जाने का कार्य किया जाना है। इस कार्य हेतु जिला एवं तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं।     उन्होंने बताया कि डाॅ. एस.एस. राठौर प्राध्यापक शा. छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना एवं डाॅ. जे.के. वर्मा सहायक अध्यापक शास. छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आर.पी. खरे व्याख्याता डाईट पन्ना, संजय जडिया व्याख्याता डाईट पन्ना, रामकृष्ण नगायच वरि. अध्यापक उमावि पवई, राकेश कुमार खरे वरि. अध्यापक उमावि पवई, राजेन्द्र रैकवार प्राचार्य क.उमावि अजयगढ, नन्दपाल सिंह व्याख्याता उमावि. अजयगढ, अरूण कुमार जैन प्राचार्य हाईस्कूल कठवरिया, हरीराम माली वरि. अध्यापक उमावि द्वारी, हुकुम सिंह व्याख्याता उमावि शाहनगर, मलखान सिंह व्याख्याता उमावि शाहनगर, प्रमोद कुमार खरे व्याख्याता डाईट पन्ना, श्यामबिहारी गर्ग व्याख्याता उमावि अजयगढ, पुष्पराज सिंह वरि, अध्य...

गणित कक्षा 8 प्रश्न पत्र तिथि में संशोधन अब 23 मार्च को होगी गणित की परीक्षा

पन्ना 14 मार्च 18/वार्षिक मूल्यांकन 2018 का गणित कक्षा 8 का प्रश्न पत्र अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि गणित कक्षा 8 का प्रश्न पत्र अब 15 मार्च के स्थान पर 23 मार्च 2018 को पूर्व निर्धारित समय पर होगा। उन्होंने संबंधित सभी प्राध्यापकों से कक्षा 8 के छात्रों को संशोधित तिथि से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 122-708