Posts

Showing posts from June 12, 2018

मंत्री सुश्री महदेले ने किया वन स्टाॅप सेंटर (सखी) का शुभारंभ नारी को अबला नही सबला बनने की जरूरत-मंत्री सुश्री महदेले अत्याचारों को रोकने, संकोच त्याग कर आत्मबल के साथ आगे आए नारी शक्ति-मंत्री सुश्री महदेले

Image
 पन्ना 12 जून 18/राज्य शासन द्वारा महिलाओं के विरूद्ध हो रही अनेक तरह की हिंसा से महिलाओं के संरक्षण के लिए प्रारंभ की गयी ऊषा किरण योजना के अन्तर्गत पन्ना जिले में वन स्टाॅप सेंटर (सखी) खोला गया है। जिसका शुभारंभ सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रिवन काटकर किया गया। यह केन्द्र जिला मुख्यालय पर बादशाह सांई मस्जिद के सामने खोला गया है। इस सखी केन्द्र में पीडित महिलाओं को अस्थाई आश्रय, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता आदि का प्रावधान किया गया है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने एवं उनका पुनर्वास करने का कार्य भी सखी के माध्यम से किया जाएगा।     कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुश्री महदेले द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में सखी केन्द्र के खुलने से यहां की महिलाओं एवं बेटियों को संरक्षण प्रदान करना सुलभ होगा। विभिन्न तरह की हिंसा से पीडित महिलाओं को कई बार घर में भी आश्रय नही मिल पाता है। संकोचवश एवं जानकारी के अभा...

मंत्री सुश्री महदेले ने किया कुडिया नाले पर हो रहे कार्य का मुआयना

Image
पन्ना 12 जून 18/रियासत कालीन लोकपाल सागर तालाब का जलआवक क्षेत्र बढाने के लिए कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशन में जल संसाधन विभाग एवं नगरपालिका पन्ना द्वारा कुडिया नाला का पानी तालाब में लाने का कार्य प्रगति पर है। जिसका मुआयना करने सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कुडिया नाला पहुंची। हो रहे कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे निश्चित ही लोकपाल सागर तालाब में जलभराव बढेगा और जिलेवासियों को दूरगामी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रगतिरत कार्य को मानसून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री बी.एल. दादौरिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना श्री अरूण पटैरिया, पार्षद एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।      उल्लेखनीय है कि लोकपाल सागर तालाब के किनारे लगे हुए जंगल से कुडिया नाला का पानी तालाब में लाया जाएगा। जिसके लिए 465 मीटर लम्बी एवं 10.30 मीटर चैडी नाली का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नाली से निकलने वाली मिट्टी से नाला डायवर्जन के लि...

सभी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रखने के निर्देश

पन्ना 12 जून 18/मध्यप्रदेश बजट चतुर्दश मध्यप्रदेश विधानसभा का चतुर्दश मध्यप्रदेश विधानसभा का सप्तदश सत्र 25 जून से आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रखें। प्रतिदिन ई-मेल के अवलोकन करने के लिए समस्त कार्यालय प्रमुख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। विधान सभा के लंबित प्रश्नों के उत्तर शासन एवं इस कार्यालय को अविलम्ब भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।     उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि विधान सभा बजट सत्र के दौरान किसी भी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बिना नियंत्रणकर्ता अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश पर नही जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। कार्यालय खुला रखने एवं उपलब्ध रहने के लिए पाबंद रहेंगे। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समयसीमा में नही भेजने पर विभाग प्रमुख व्यक्तिशः उत्तरदायी होंगे।  समाचार क्रमांक 166-1724

मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति योजना 2018 का शुभारम्भ आज से

Image
पन्ना 12 जून 18/डॉ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला कलेक्टर मनोज खत्री के विशेष निर्देशन में जिले के अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति योजना का शुभारम्भ 13 जून 2018 को किया जाना है। कार्यक्रम जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत कार्यालय के समन्वय में आयोजित किया जाना जाएगा।     उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के पात्र हितग्राहियों को उनके एक-एक परिजन के साथ समारोह स्थल पर आमंत्रित किया जाना है। समारोह में पात्र हितग्राहियों में से पांच हितग्राहियों को मंच पर आमन्त्रित कर सांकेतिक चेक का वितरण किया जायेगा। इस दौरान शेष उपस्थित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया जायेगा जिसमंे उल्लेखित किया जाएगा कि उनको कितनी राशि इस योजना के तहत स्वीकृति कि गई है। इस संबंध में इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि समारोह में बुलाकर सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति आदेश प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के आधार लिंक खाते में आज ही उतनी राशी का भुगतान कर दिया जायेगा।      डॉ. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ...

काष्ठागार पन्ना में इमारती काष्ठ का नीलाम कार्य सम्पन्न

पन्ना 12 जून 18/काष्ठागार दक्षिण वनमण्डल पन्ना में श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना के नेतृत्व में म.प्र. शासन द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार इमारती काष्ठ का नीलाम कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। नीलाम कार्य में हेमन्त यादव, उ.व.मं.अ. कल्दा, शिशुपाल अहिरवार व.प.अ. पवई (ई.एम.डी.अधिकारी), एस.पी.एस. बुन्देला, काष्ठागार अधिकारी पन्ना ने नीलाम कार्य से संबंधित कर्तव्यों को निर्वहन किया।     वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना श्रीमती मीना कुमारी मिश्रा ने बताया कि 169 नये एवं 19 पुराने (कुल 188) लाॅट नीलाम हेतु रखे गये थे। नीलाम में पन्ना, चन्द्रनगर, छतरपुर आदि जिलों के कुल 24 क्रेताओं ने भाग लिया जिसमें से सभी सफल बोलीदार क्रेताओं द्वारा 61 नये एवं 13 पुराने (कुल 74) लाॅट का क्रय किया गया। कुल प्रस्तावित राशि 1092300 रूपये की तुलना में 1267200 रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई जो कि प्रस्तावित राशि से 16.01 प्रतिशत अधिक रही।     

बाघिन नदी घाट में की गयी साफ-सफाई

पन्ना 12 जून 18/जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र पन्ना ने बताया है कि दिनाक 11 जून को ग्राम रामनगर के नदी (बाघिन नदी) में श्रमदान द्वारा सफाई कार्य किया गया। सफाई अभियान के तहत नदी के सरकोडा, कोचिला, गोंदिला पौधे को उखाड़ कर बाहर किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत रोहित, अभिषेक, छाया, मनोज, अनुराधा, खुषबु, अन्तिमा, ने मिथलेष त्यागी के साथ मिलकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। समाचार क्रमांक 163-1721

वर्षाकाल हेतु अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित श्री तोमर को बनाया गया कन्ट्रोल रूम का प्रभारी

पन्ना 12 जून 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि वर्षाकाल के लिए अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का प्रभारी सुशील कुमार तोमर अधीक्षक भू-अभिलेख को नियुक्त किया है। श्री तोमर का मोबाइल नम्बर 9669535588 एवं कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07732-253362 स्थापित है।     उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम के सुचारू रूप से संचालन एवं प्रतिदिन तहसीलों से वर्षा के आंकड़े एकत्रित कर वरिष्ठ कार्यालयों को प्रेषित करने हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। कन्ट्रोल रूम में राजेन्द्र मरकाम (9685522792) सहा. गे्रड-3 भू-अभिलेख पन्ना एवं अरविन्द सिंह (7566940049) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगायी गयी है। इसी प्रकार सुधीर खेर (9424736531) सहा. ग्रेड-3 कृषि विभाग पन्ना एवं रामकिशोर सोनी (9993959697) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगायी गयी है। कमला पाण्डेय (9826868737) स्थल सहा. जल संसाधन विभाग पन्ना एवं पीताम्बर उपाध्याय (9893832934) भृत्य भू-अभिलेख पन्ना की ड्यूटी ...

लेखा प्रशिक्षणार्थियों की विभागीय परीक्षा हेतु आवेदन 15 तक

Image
पन्ना 12 जून 18/संचालनालय कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार लेखा प्रशिक्षणार्थियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन सितंबर 2018 में किया जाना है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रशिक्षणार्थी एवं अनुत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी 15 जून 2018 तक अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 3 प्रतियों में निर्धारित प्रपत्र में भरकर 15 जून तक प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला सागर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करना अनिवार्य है। प्रारूप संबंधित कोषालय में उपलब्ध है। समाचार क्रमांक 161-1719

शांति समिति की बैठक 14 जून को

Image
पन्ना 12 जून 18/ईद-उल-फितर त्यौहार 16 जून 2018 को मनाया जाना है जिसके संबंध में 14 जून को दोपहर 12 बजे ईद उल फितर त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी है। अपर कलेक्टर ने सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों से नियत तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 162-1720

कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 185 आवेदकों की समस्याए

Image
पन्ना 12 जून 18/आमजन की अधिकारियांे तक सीधे पहुंच बनाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को विकासखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य आयोजित की जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 185 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी।     जनसुनवाई में जिलेभर से आए आवेदकांे द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर श्री खत्री के निर्देशन में आॅनलाईन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर भी दर्ज किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है।     विभ...

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजनान्तर्गत हितलाभ वितरण शिविर आज असंगठित श्रमिक आज होंगे लाभान्वित

पन्ना 12 जून 18/मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजनान्तर्गत जनपद पंचायत पन्ना का हित लाभ वितरण शिविर 13 जून को प्रातः 10 बजे से छत्रसाल पार्क पन्ना में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना ने बताया है कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रहेंगी तथा अध्यक्षता श्री रविराज सिंह यादव अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण श्री महेन्द्र सिंह यादव, सदस्य जिला योजना समिति पन्ना श्री सतानन्द गौतम, उपाध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना माधवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना श्रीमती शोभा सिंह तथा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पन्ना श्री अरविन्द सिंह यादव उपस्थित रहेंगे।      उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना अन्तर्गत पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को अनुग्रह सहायता राशि, अन्त्येष्ठि सहायता राशि, प्रसूति सहायता योजना, उज्जवला अन्तर्गत गैस के कनेक्शन, लाडली लक्ष्मी योजना, मातृ वन्...

सडक दुर्घटना में मृतक के वैद्य वारिस को आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 12 जून 18/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं तहसीलदार देवेन्द्रनगर द्वारा प्रतिवेदित किया है कि 1 जून 2017 को वाहन एक्सीडेन्ट से आयी चोटों से अयोध्या प्रसाद पिता बिहारी द्विवेदी निवासी बरशोभा की मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं तहसीलदार देवेन्द्रनगर द्वारा सडक दुर्घटना ज्ञात वाहन (बोलेरो क्र. एमपी. 19 टी 2269) से अयोध्या प्रसाद पिता बिहारी द्विवेदी निवासी बरशोभा की मृत्यु होने पर मृतक के वैद्य वारिस पत्नी श्रीमती प्रभा देवी को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु प्रस्तावित किया गया है।     अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना एवं तहसीलदार देवेन्द्रनगर के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने मृतक के निकटतम वैध वारिस पत्नी श्रीमती प्रभा देवी निवासी बरशोभा तहसील गुनौर जिला पन्ना को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सड़क दुर्घटना मद से स्वीकृत की जाकर राशि कोषालय से आहरण करने की अनुमति प्रदान की है। समाचार क्रमांक 157-1715

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना यात्रा की सूची प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आज

Image
पन्ना 12 जून 18/अपर कलेक्टर ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रा 19 से 24 जून 2018 तक के लिए श्री द्वारिका जाएगी। उन्होंने तहसीलदार पन्ना, पवई, अजयगढ, गुनौर, शाहनगर, सिमरिया, अमानगंज, देवेन्द्रनगर तथा रैपुरा को निर्देश दिए है कि श्री द्वारिका जाने वाले यात्रा के आवेदन की सूची 13 जून 2018 तक अनिवार्यतः भिजवाना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 158-1716

मेन्टीनेन्स कार्य हेतु 17 जून को विद्युत सप्लाई रहेगी बंद

Image
पन्ना 12 जून 18/कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल पन्ना ने बताया है कि 17 जून को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक म0प्र0 ट्रांसमीशन कं.लि. द्वारा 132 के.व्ही. सब स्टेशन कटनी में मेन्टीनेन्स का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि शाहनगर, बघवार, रैपुरा, टिकरिया उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. फीडरों के ग्रामों की सप्लाई बंद रहेगी। समाचार क्रमांक 159-1717