Posts

Showing posts from April 23, 2018

आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/भारत सरकार के निर्देशानुसार 24 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। इन ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास तथा ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा की जाएगी। इसी दौरान बच्चों के लिए बाल पंचायत का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें ड्राइंग, पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का मुख्य कार्यक्रम माननीय् प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में मडला जिले के रामनगर में आयोजित किया जा रहा है। जहां से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण जिले की सभी ग्राम सभाओं में किया जाएगा। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत भवन की साफ-सफाई एवं पुताई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामवासी प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुन सकें इसकी समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। समाचार क्रमांक 221-1139

असंगठित श्रमिक पंजीयन अभियान पन्ना जिले में अब तक 2 लाख 86 हजार से भी ज्यादा श्रमिक पंजीकृत

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। असंगठित श्रमिकों को उनके हितलाभ मिल सके इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं लायी गयी हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र एवं पंजीकृत असंगठित श्रमिक ही उठा सकेंगे। असंगठित श्रमिक पंजीयन के अन्तर्गत जिले में अब तक कुल 2 लाख 86 हजार 675 श्रमिकों के आॅनलाइन पंजीयन किए जा चुके हैं। जिसमें से जनपद पंचायत पन्ना अन्तर्गत 63639, जनपद पंचायत शाहनगर में 55403, जनपद पंचायत अजयगढ़ में 58543, जनपद पंचायत पवई में 54019 तथा जनपद पंचायत गुनौर में 43462 श्रमिकों के पंजीयन दर्ज किए गए हैं। इसी तरह नगरपालिका पन्ना द्वारा 2904, नगर परिषद पवई द्वारा 2239, नगर परिषद अमानगंज द्वारा 2003, नगर परिषद ककरहटी द्वारा 1192, नगर परिषद देवेन्द्रनगर द्वारा 1208 तथा नगर परिषद अजयगढ द्वारा 2063 श्रमिकों के पंजीयन कराए गए हैं। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने शेष रह गए पात्र असंगठित श्रमिकों से संबंधित जनपद अथवा नगरीय निकाय के माध्यम से अपने पंजीयन शीघ्र कराने की अपील की है। समाचार क्रमांक 222-1140

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 70 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि ग्राम फुलवारी तहसील देवेन्द्रनगर निवासी श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा को उपचार के लिए 70 हजार रूपये की उपचार सहायता दी गयी है। समाचार क्रमांक 213-1131

’’किसान कल्याण दिवस’’ मनाया जाएगा 2 मई को

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/जिले में चल रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिनांक 2 मई को ’’किसान कल्याण दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा। जिले के सभी पांचों विकासखण्डों में ’’किसान कल्याण दिवस’’ के उपलक्ष्य में किसान कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशालाएं जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित होंगी। कार्यशालाओं में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वैज्ञानिकों की भी भागीदारी रहेगी।     कार्यशालाओं में कृषकों को भारत सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रगतिशील कृषकों की सफलता की कहानियां एवं बेस्ट एग्रीकल्चर प्रेक्टीसेज के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कृषि उत्पादन एवं कृषि आय बढ़ाने हेतु कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। कृषक दिवस के आयोजन तैयारियों की समीक्षा हेतु दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल को विकासखण्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया है। बैठकों में किसान कल्याण दिवस की तैयारियों की समीक्षा उप संचालक कृषि द्वारा की जाएगी।     जिले के क...

रोजगार की पढ़ाई चलें आई.टी.आई. अभियान का शुभारंभ

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पन्ना में 23 अप्रैल को रोजगार की पढ़ाई चलें आई.टी.आई. अभियान का शुभारंभ मुख्य आतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 200 बच्चे एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पन्ना के प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 10वीं एवं 12वीं के बाद आई.टी.आई. द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकते हैं।     कार्यक्रम में प्राचार्य आई.टी.आई. पन्ना बी.डी. तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को आई.टी.आई. की संक्षिप्त जानकारी, प्रवेश की योग्यता, छात्रवृत्ति तथा व्यवसाय में प्रशिक्षित होने पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गयी। नोडल अधिकारी (जिला रोजगार अधिकारी) कु. ऋचा जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीक के प्रति जागरूक रहने, हुनरमंद बनने तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत आई.टी.आई. से संबंधित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत...

वनक्षेत्र मे हीरा खुदाई करते आरोपी गिरफ्तार

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/वन मण्डल उत्तर पन्ना के वन परिक्षेत्र विश्रामगंज अंतर्गत हीरा हेतु अलग-अलग जगहों पर खुदाई करते हुये आरोपियों को वन विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी उत्तर पन्ना नरेष सिंह यादव एवं उप वनमंडल अधिकारी विश्रामगंज नरेन्द्र सिंह द्वारा वन अपराध रोकने के लिये टीम गठित की गई है, जो रात दिन बराबर वन गस्त कर वन अपराध पर नियंत्रण कर रहे हैं। वनमंडल अधिकारी एवं उप वनमंडल अधिकारी ने वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज मनोज सिंह बघेल के हमराह परिक्षेत्र सहायक रानीपुर राजकुमार तिवारी, वन रक्षक भागीलाल पटेल, स्थाईकर्मी हुुकुम सिंह यादव वाहन चालक रामप्रसाद यादव एवं मोहन सिंह के साथ बीट सरकोहा एवं बीट पुरूषोत्तमपुर में कार्यवाही हेतु भेजा गया। वन विभाग की टीम सुबह 4 बजे से संवेदनषील जगहों पर वन गस्त कर रही थी। सर्चिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीरा हेतु खुदाई करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से खुदाई करने के औजार एवं तसला फावड़ा जप्त किया गया।      गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम भूपत पिता दषरथ गौंड निवासी जनक...

आर्मी रैली का आयोजन 01 से 07 मई तक

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री मधुकर जोशी ने छतरपुर व पन्ना जिलों के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं को सूचित किया है कि इंडियन आर्मी में युनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत एएमसी सेंटर और काॅलेज लखनऊ में दिनांक 01 से 07 मई तक आर्मी रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ैवस ळक् ;क्अत डज्द्ध, ैवस छनतेपदह ।ेेपेजंदबम, ैवस ब्साध्ैज्ञज्  और  ैवसकपमत ज्तंकमेउमद की भर्ती होना है। यह भर्ती ए एम सी सेंटर और काॅलेज लखनऊ में होना है। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07682-245460 से सम्पर्क कर सकते हैं। समाचार क्रमांक 217-1135

पेट भरने अब चन्ना को घिसटना नही पडता दर-दर भटकते चन्ना को मिला अपना पक्का आवास

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/घिसट-घिसट कर चलते हुए गांव के लोगों से एक-एक रोटी मांग कर पेट भरना और किसी भी छाया के नीचे रात गुजार लेना ऐसा जीवन जी रहे थे चन्ना लोध। विकलांग होने के साथ-साथ एक दम तन्हा। माता-पिता भी साथ नही। लेकिन अब अपने पक्के मकान में रहते हैं चन्ना। ग्राम पंचायत ने ट्रायसाइकिल भी दिलवा दी है। अब घिसटना नही पडता। जैसे शासन की मदद से उनकी किस्मत ने रूख मोड़ लिया हो।     दिव्यांग चन्ना लोध पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के ग्राम सानगुरैया के रहने वाले हैं। चन्ना दोनों पैरों से विकलांग हैं। उन्होंने कभी सपने मंे भी नही सोचा था कि उनके बेसहारा और घिसटते जीवन को इतना बड़ा सहारा मिलेगा। ग्राम पंचायत के प्रयास से उन्हें ट्रायसाइकिल मिल गयी थी जिसके बाद चन्ना को बड़ी सहुलियत हुई। वह ट्रायसाइकिल की मदद से घर-घर जाकर रोटी मांग कर पेट भरने लगे। रात में किसी पेड या छज्जे के नीचे रात गुजार लेते थे। फिर उन्हें पता चला की वर्ष 2017-18 में उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने वाला है। उनकी अपनी भी छत होगी तो वह फूले नही समाएं। लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी विकलांगता का अहसास...

समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित पंचायत राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का कराएं आयोजन-कलेक्टर तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए प्रारंभ-कलेक्टर

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं। उपार्जन संबंधी सभी अधिकारी पूरे समय फोन पर उपलब्ध रहें। सप्ताह में किए गए भ्रमण की जानकारी फोटोग्राफ के साथ आॅफिशियल वाॅट्स एप गु्रप में साझा करें। अधिकारी फील्ड भ्रमण को औपचारिकता में न लें। क्षेत्रवासियों के लिए अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रमण से उपयोगिता सिद्ध हो ऐसी कार्ययोजना बनाकर अधिकारी फील्ड पर जाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए।     कलेक्टर ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन का समय प्रातः 9 बजे से कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी इसी अनुरूप समय से सारी व्यवस्थाएं केन्द्रों पर सुनिश्चित करें। कृषकांे को खरीदी संबंधी एसएमएस नियमित रूप से भेजें। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस मनाया जाना है। इस दिन शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने असंगठित श्रमिक पंजीयन में सत्यापन का कार्य भी गति के साथ पूर्ण करने के ...

ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत तिथिवार मनाए जाएंगे विभिन्न दिवस

Image
पन्ना 23 अप्रैल 18/भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 24 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (पंचायतराज संचालनालय) द्वारा ‘‘राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस’’ मनाया जाएगा। इस दिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मण्डला के रामनगर से किया जाएगा। जहां से जिले की ग्रामसभाओं में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अप्रैल 2018 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सौभाग्य योजना के सहयोगी ऊर्जा विभाग द्वारा ‘‘ग्राम स्वराज दिवस’’, 30 अप्रैल 2018 को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘‘आयुष्मान भारत दिवस’’, 30 अप्रैल 2018 को किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा ‘‘किसान कल्याण दिवस’’, 05 मई 2018 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सहयोगी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा ‘‘आजीविका दिवस’’ मनाया जाएगा। समाचा...