Posts

Showing posts from April 6, 2018

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 9 अप्रैल को जाएगी वैष्णो देवी

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन 9 अप्रैल 2018 को वैष्णो देवी के लिए प्रस्थान करेगी। वैष्णो देवी जाने के लिए 80 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने समस्त तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत चयनित यात्रिकों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।  समाचार क्रमांक 42-960

वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/संयुक्त कलेक्टर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 9 अप्रैल 2018 को तीर्थदर्शन ट्रेन वैष्णो देवी के लिए प्रस्थान करेगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 2 अनुरक्षक नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि रामनाथ प्रजापति राजस्व निरीक्षण भू-अभिलेख पन्ना (9407017683) तथा दिनेश कुमार शर्मा शिक्षा विभाग पन्ना (9981357094) को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।     उन्होंने अनुरक्षकों को निर्देश दिए है कि बिना टिकिट किसी भी व्यक्ति को तीर्थ यात्रा में न ले जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि यदि कोई चयनित व्यक्ति किसी कारणवश तीर्थयात्रा में नही जाता है तो उसके स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति को कतई नही ले जाएं। पन्ना जिले से वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित रूप से यात्रा कराएंगे। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अनुरक्षक इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। समाचार क्रमांक 43-961

महिलाओं/बालिकाओं के बनाए जा रहे निःशुल्क पिंक ड्रायविंग लायसेन्स

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/महिलाओें एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा मिलकर महिलाओं या बालिकाओं के ड्रायविंग लायसेन्स निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भरत सिंह राजपूत ने बताया है कि अब तक 564 महिलाआंे/बालिकाओं के निःशुल्क लायसेन्स बनाकर उनको वितरित कर दिए गए हैं। इन लायसेन्स को पिंक ड्रायविंग लायसेन्स का नाम दिया गया है।     उन्होंने कहा है कि जो भी महिलाएं/बालिकाएं अपना निःशुल्क ड्रायविंग लाईसेन्स बनवाना चाहती हैं एवं जिनकी उम्र 16 वर्ष या उससे अधिक है वह अपना आवेदन कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण महिला एवं बाल विकास विभाग मुख्य डाकघर के पास पन्ना अथवा परिवहन कार्यालय पन्ना में जमा कर सकती हैं। आवेदन के साथ में एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, परिचय-पत्र, 10वीं की अंकसूची एवं मोबाईल नम्बर सहित जमा करना अनिवार्य है। समाचार क्रमांक 44-962

सहायक शिक्षक श्री यादव निलंबित

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/कार्यालय प्रधानाध्यापक शास.माध्य. शाला पड़रहा विकासखण्ड अजयगढ़ के अनुसार हर प्रसाद यादव सहायक शिक्षक शास.माध्य. शाला (प्राथ.खण्ड) पड़रहा विकासखण्ड अजयगढ 14 मार्च 2018 से लगातार अवैधानिक रूप से अनुपस्थित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. कुशवाहा ने बताया है कि श्री यादव द्वारा परीक्षा जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती गयी है। श्री यादव का यह कृत्य म0प्र0 सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं 3 (क) के प्रावधानों के विपरीत है।     जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुशवाहा ने श्री यादव सहायक शिक्षक को म0प्र0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पन्ना को नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री यादव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। समाचार क्रमांक 45-963

सिलाई मशीन एवं ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 30 दिवसीय प्रशिक्षण पंजीयन की अंतिम तिथि आज

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) पन्ना में ग्रामीण क्षेत्र की बीपीएल एवं जाॅब कार्डधारक परिवार की बेरोजगार महिलाओं के लिए 7 अप्रैल से 6 मई तक सिलाई मशीन एवं 9 अप्रैल से 8 मई तक ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 30 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक महिलाएं सिलाई मशीन एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेना चाहती हैं वे 7 अप्रैल तक अपना पंजीयन आरसेटी कार्यालय में आकर करवा सकती हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में बीपीएल कार्ड अथवा जाॅब कार्ड, आधार कार्ड, 8वीं की अंकसूची, बैंक पासबुक, 04 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। समाचार क्रमांक 46-964

पी.सी.व्ही. का शुभारंभ आज से निमोनिया और दिमागी बुखार से बच्चों को मिलेगी मुक्ति

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/शासन के निर्देशानुसार पी.सी.व्ही. निमोनिया व्हैक्सीन का शुभारंभ 7 अप्रैल से प्रदेशभर में किया जा रहा है। न्यूमोनिया 5 वर्ष के छोटे बच्चों में मृत्यु के प्रमुख कारण हैं। वर्ष 2015 के अनुमान के अनुसार भारत में हर 1000 नवजात शिशुओं में से 07 की मृत्यु निमोनिया बीमारी से होती है। पी.सी.व्ही. व्हैक्सीन (च्छम्न्डव्ब्व्ब्ब्।स् ब्व्छश्रन्ळ।ज्म् ट।ब्ब्प्छम्) न्यूमोकोकस बैक्टीरिया से होने वाले निमोनिया एवं अन्य बीमारियों (दिमागी बुखार आदि) से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। इस व्हैक्सीन के इस्तेमाल से इन बीमारियों के कारण होने वाली बाल मृत्यु में काफी कमी आएगी।     इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया कि पी.सी.व्ही. व्हैक्सीन बहुत ही महंगी व्हैक्सीन है, जो अभी तक केवल प्राईवेट डाॅक्टरों के पास ही उपलब्ध थी। भारत सरकार अब उसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। पीसीव्ही व्हैक्सीन 01 वर्ष के शिशुओं को क्रमशः 06 सप्ताह में प्रथम डोज, 14 सप्ताह में द्वितीय डोज एवं 09 माह में बूस...

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एल.के. तिवारी ने बताया है कि जिले में दस्तक अभियान, सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान, कायाकल्प पर उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर पन्ना जिले को पुरूस्कार के लिए चिन्हित किया गया है।     उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए पन्ना जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी, 02 खण्ड चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्रनगर एवं अमानगंज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला एम, एण्ड ई अधिकारी, कोल्ड चेन हैण्डलर, एएनएम को भोपाल में 7 अप्रैल 2018 को विधान सभा भवन मानसरोवर आॅडिटोरियम में मान्नीय राज्यपाल के द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। समाचार क्रमांक 48-966

ग्राम जनवार में आज लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/ प्रदेश सरकार के टी.बी. मुक्त अभियान के तहत विकासखण्ड पन्ना के ग्राम जनवार में 7 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमंे संभावित क्षय रोगियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।     इस संबंध में जिला क्षय अधिकारी पन्ना डा0 डी.के. गुप्ता ने बताया है कि शिविर मंे वे सभी रोगी उपस्थित हों जिन्हें 15 दिवस से अधिक समय से खांसी हो, खंखार में खून आ रहा हो, लगतार वजन कम हो रहा हो, लगातार बुखार आ रहा हो एवं कमजोरी महसूस कर रहे हों। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि ऐसे लक्षणों वाले सभी व्यक्ति शिविर में उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ उठाएं। समाचार क्रमांक 49-967

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 21 को प्रवेश पत्रों का वितरण 9 अप्रैल से प्रारंभ होगा

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा वर्ष 2018-19 दिनांक 21 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के प्रवेश पत्र संकुल/जनशिक्षा केन्द्रांे को 9 अप्रैल तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।  इसी दिनांक से प्रवेश पत्रों का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र विष्णु त्रिपाठी ने इस संबंध में जिले की समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्राध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा है कि वह अपने संकुल/जनशिक्षा केन्द्रांे से प्रवेश पत्र प्राप्त कर 2 दिन के अन्दर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को वितरित करना सुनिश्चित करें। समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक जनशिक्षकों के माध्यम से प्रवेश पत्र वितरण की जानकारी प्राप्त कर इस संबंध में प्रमाण पत्र प्रदाय करेंगे। समाचार क्रमांक 50-968

नेशनल लोक अदालत 22 अप्रैल को राजीनामा/समझौता योग्य प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश

Image

दिल से’ रेडियो कार्यक्रम 13 को सुझाव दीजिए, प्रश्न पूछिए 10 अप्रैल तक

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल शाम 7 बजे से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का ’दिल से’ रेडियो कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन एवं विचारों पर आधारित रहेगा। अम्बेडकर जी के विचारों को आगे बढाने के लिए इच्छुक नागरिक अपने सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मोबाइल एप या ूूूण्उचण्उलहवअण्पद पर 10 अप्रैल तक दे सकते हैं। इसी तरह 10 अप्रैल तक इस संबंध में प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं। चयनित प्रश्नों पर मुख्यमंत्री जी स्वयं चर्चा करेंगे। जिसका प्रसारण ’दिल से’ कार्यक्रम के दौरान आकाशवाणी केन्द्र से किया जाएगा। समाचार क्रमांक 52-970

जिला प्रशासन की खबरें अब फेसबुक, ट्विटर हेण्डल एवं ब्लाॅग पर भी उपलब्ध जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब घर-घर कलेक्टर पन्ना के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी रख सकते हैं अपनी बात

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/शासन एवं जिला प्रशासन की अधिकारिक खबरें अब फेसबुक, ट्विटर एवं ब्लाॅग पर भी उपलब्ध है। जिले में चल रही शासकीय गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए जिला जनसम्पर्क कार्यालय के सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड सकते हैं। इसके लिए फेसबुक पर जनसम्पर्क कार्यालय पन्ना के पेज च्त्व्रंदेंउचंता च्ंददं को लाइक एवं फाॅलों करें। इसे अपने मोबाइल से लिंक ीजजचेरूध्ध्उण्ंिबमइववाण्बवउध् च्त्व्श्रैच्ंददंध्घ्तमत्रिइववाउंतो के माध्यम से भी विजिट किया जा सकता है। इसी तरह कार्यालय के अधिकारिक ट्विटर हेण्डल से जुडने के लिए अपने ट्विटर हेण्डल से /च्ंददंच्तवरे सर्च कर फाॅलो कर सकते हैं। शासकीय खबरें कार्यालय के ब्लाॅग ीजजचेरूध्ध्रंदेंउचंताचंददंण्इसवहेचवजण्पद  पर भी उपलब्ध है। ब्लाॅग में जिले से संबंधित सामान्य जानकारी भी ’’अपना जिला’’ सब मैन्यू में उपलब्ध है। दी गयी लिंक के माध्यम से ब्लाॅग विजिट आसानी से किया जा सकता है।     कलेक्टर पन्ना द्वारा भी जिले की जनता से त्वरित एवं सीधे संवाद के लिए फेसबुक पेज एवं ट्विटर हेण्डल संचालित किया जा रहा है। जिलेवासी अपनी बात ...

चना, मसूर, सरसों की खरीदी 10 अप्रैल से प्रारंभ

Image
पन्ना 06 अप्रैल 18/जिले में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी 10 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जिले की चिन्हांकित कृषि उपज मंडियों में खरीदी मार्केटिंग फेडरेशन द्वारा कराई जाएगी। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत किसानों को प्रति क्विंटल के मान से 100 रूपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का लाभ भी दिया जाएगा। यह राशि उनके खाते में सीधे जमा की जाएगी। इन तीनों फसलों के अन्तर्गत जिले के लगभग 34 हजार कृषक भाई लाभान्वित होंगे। जिले में योजना के अन्तर्गत चना के लिए 31240, सरसो के लिए 3017 एवं मसूर के लिए 11853 पंजीयन कराए गए हैं। समाचार क्रमांक 54-972                                                                  ...

मंत्री सुश्री महदेले पहुंची ग्राम तारा गेंहू खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, किसानों एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी किसान विकास यात्रा का किया शुभारंभ

Image
  पन्ना 05 अप्रैल 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जनपद पन्ना के ग्राम तारा पहुंची। जहां उन्होंने चैपाल लगाकर किसानों एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। गेंहू खरीदी केन्द्र तारा का भी निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  ग्रामवासियों द्वारा सुश्री महदेले को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। मौके पर ही पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पन्ना को पाइप लाईन विस्तारीकरण के निर्देश दिए। ग्राम तारा में सहकारी विभाग के अन्तर्गत गोदाम निर्माण का आश्वासन दिया। ग्रामजनों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री सुश्री महदेले ने ग्राम तारा से किसान विकास यात्रा का शुभारंभ करते हुए किसान रथ को रवाना किया। यह किसान यात्रा 5 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल पन्ना विधान सभा क्षेत्र के सभी ग्रामों का दौरा करेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, अध्यक्ष जिला सहकारी प्र...

असंगठित श्रमिक पंजीयन अभियान पन्ना जिले में अब तक एक लाख से भी ज्यादा श्रमिक पंजीकृत

Image
पन्ना 05 अप्रैल 18/प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी अभियान चलाकर असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। असंगठित श्रमिकों को उनके हितलाभ मिल सके इसके लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं लायी गयी हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र एवं पंजीकृत असंगठित श्रमिक ही उठा सकेंगे। असंगठित श्रमिक पंजीयन के अन्तर्गत जिले में अब तक कुल एक लाख 30 हजार 327 श्रमिकों के आॅनलाइन पंजीयन किए जा चुके हैं। जिसमें से जनपद पंचायत पन्ना अन्तर्गत 32669, जनपद पंचायत शाहनगर में 27695, जनपद पंचायत अजयगढ़ में 26299, जनपद पंचायत पवई में 21008 तथा जनपद पंचायत गुनौर में 18290 श्रमिकों के पंजीयन दर्ज किए गए हैं। इसी तरह नगरपालिका पन्ना द्वारा 1109, नगर परिषद पवई द्वारा 844, नगर परिषद द्वारा 642, नगर परिषद ककरहटी द्वारा 619, नगर परिषद देवेन्द्रनगर द्वारा 582 तथा नगर परिषद अजयगढ द्वारा 570 श्रमिकों के पंजीयन कराए गए हैं। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने शेष रह गए पात्र असंगठित श्रमिकों से 7 अप्रैल के पूर्व संबंधित जनपद अथवा नगरीय निकाय के माध्यम से अपने पंजीयन कराने की अपील की है।  समाचार क्रमांक 40-958