मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 09 मई 18/तहसीलदार सिमरिया के प्रतिवेदन अनुसार 13 अप्रैल 2018 को बाबू पिता लक्ष्मण आदिवासी उम्र 05 वर्ष निवासी ग्राम बनौली की बनौली स्थित तलैया में पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई ने कलेक्टर न्यायालय में मृतिका बाबू के निकटतम वैध वारिस पिता लक्ष्मण को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने हेतु प्रकरण अनुशंसा सहित प्रेषित किया गया।

    तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पवई द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक बाबू के निकटतम वैध वारिस उसके पिता लक्ष्मण निवासी ग्राम बनौली तहसील सिमरिया जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार सिमरिया/पवई को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 75-1274

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार