खेल दिवस 29 अगस्त को स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएँ

पन्ना 25 अगस्त 2018/प्रदेश में 29 अगस्त
मेजर ध्यानचन्द की स्मृति में खेल दिवस के मौके पर सभी संभागीय मुख्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूलों में एक दिवसीय खेल महोत्सव “ आ खेलंे जरा” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। 

जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि खेल दिवस पर स्कूलों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। समारोह में उन व्यक्तियों और स्वयंसेवी संगठनों को भी आमंत्रित किया जाये, जो स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री वितरित करना चाहते हों। खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार समारोह में जन-प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये।
समाचार क्रमांक 339-2590

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार