Posts

Showing posts with the label Minister

ग्राम कंुजवन को मिली खेल मैदान की सौगात अब इस क्षेत्र में बच्चे विश्व स्तर पर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे-मंत्री सुश्री महदेले प्रदेश में अब गरीबी नही रहेगी-मंत्री सुश्री महदेले

Image
पन्ना 04 अक्टूबर 18/प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा पन्ना नगर मुख्यालय से लगे बंगालियों के ग्राम कंुजवन में खेल मैदान का लोकार्पण वैदिक रीति से पूजन कर पट्टिका का अनावरण करके किया। इस अवसर पर उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल मैदान बन जाने से इस क्षेत्र के बच्चे पढने-लिखने के साथ खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। मंत्री सुश्री महदेले ने मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत 83 लाख रूपये लागत से बने खेल मैदान का लोकार्पण करते हुए कहा कि मेरे द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं जिसके चलते इस क्षेत्र में पक्की सडकें, पुल-पुलिया और आज यह खेल का मैदान ग्रामीणों को सौंप रही हॅू। भविष्य में इस मैदान में अन्य खेलों से संबंधित इन्डौर स्टेडियम भी बनाए जाएंगे। अभी इस मैदान में हाॅकी, फुटबाल, बालीबाल, किक्रेट आदि खेल खेले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र निरंतर विकास कर रहा है आगे चलकर यह गांव नगरपालिका में शामिल हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी की जन आर्शीवाद यात्रा पर च...

आयुष्मान भारत, मध्यप्रदेश निरामयम् योजना का हुआ शुभारंभ बीमार न रहेगा अब लाचार, बीमारी को होगा मुफ्त उपचार मंत्री सुश्री महदेले ने जिला अस्पताल में किया आयुष्मान भारत कियोस्क का उद्घाटन जब हम स्वस्थ रहेंगे तब जिला, प्रदेश और पूरा देश स्वस्थ रहेगा- मंत्री सुश्री महदेले

Image
 पन्ना 23 सितंबर 18/देश के सबसे बडी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) 23 सितंबर 2018 से पूरे देश में लागू हो गयी है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री जी द्वारा झारखण्ड के रांची से किया गया। आयुष्मान भारत, मध्यप्रदेश (निरामयम्) योजना की प्रदेश स्तर पर शुरूआत मुख्यमंत्री जी द्वारा भोपाल से की गयी। इसी क्रम में जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह महदेले केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा इस महत्वकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जिला चिकित्सालय पन्ना परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री महदेले द्वारा फीता काटकर जिला चिकित्सालय पन्ना में आयुष्मान भारत कियोस्क (हेल्पडेस्क) का उद्घाटन किया। जिसके बाद जिला चिकित्सालय की जीर्णोद्धार की गयी बर्न यूनिट का भी लोकार्पण किया तथा वहां की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में रांची से प्रधानमंत्री जी द्वारा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण सभी उपस्थितों द्वारा देखा गया।     जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभ...

नगर के अनेक निर्माण कार्यो का हुआ लोकार्पण जिले के विकास के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर करूंगी-मंत्री सुश्री महदेले पन्ना नगर बनेगा स्मार्ट सिटी-मंत्री सुश्री महदेले यह नगर मेरी मातृ भूमि है-मंत्री सुश्री महदेले

Image
पन्ना 22 सितंबर 18/नगर मुख्यालय के अनेक निर्माण कार्यो का लोकार्पण सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा वैदिक रीति से पूजन उपरांत नामपट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर किया गया। नगर जिला पंचायत परिसर एवं पशु चिकित्सालय के पास 83 लाख से अधिक लागत की 6-6 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकियों का लोकार्पण प्रथम चरण में किया गया। वही दूसरे चरण में वार्ड नम्बर 4 एवं वार्ड नम्बर 6 मंे निर्मित किए गए अटल मंगल भवनों एवं श्रीराम मंदिर में पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए मंत्री सुश्री महदेले ने कहा कि मैं जबसे जनप्रतिनिधि बनी हॅू तब से लगातार पन्ना नगर एवं पन्ना जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हॅू। भविष्य में भी इसी प्रकार विकास के लिए प्रयास करती रहूंगी।     जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा निरंतर जिले में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करते हुए 25 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गयी है। जि...

मंत्री सुश्री महदेले ने किया माध्यमिक शाला भवन सिलधरा का लोकार्पण शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है, बिना किसी भेद के बच्चों को शिक्षा का हक प्रदाय करें-मंत्री सुश्री महदेले

Image
पन्ना 20 सितंबर 18/सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गुरूवार को माध्यमिक शाला भवन सिलधरा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसे प्राथमिक शाला से माध्यमिक शाला मंे उन्नयन की सौगात सिलधरा और आसपास के गांव को मिली है। वैसे ही माध्यमिक शाला से हाईस्कूल में उन्नयन के प्रयास भी किए जाएंगे। इससे आसपास के गांव में पढने वाले बच्चों की शिक्षा निर्विघ्न रूप से पूरी हो सकेगी। शासन द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग में समानता लाने के उद्देश्य से अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनमें से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना बहुत ही महत्वपूर्ण एवं बहुआयामी है। जिसमें पंजीकृत परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा तक की पढाई निःशुल्क कराने का प्रावधान किया गया है। क्षेत्रवासी इस योजना में पंजीयन कराएं और शाला उन्नयन का लाभ लेते हुए अपने बच्चों की पूरी पढाई निःशुल्क कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है, बच्चों को बेटा-बेटी में भेद किए बिना शिक्षा का अधिकार प्रदाय करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष को....

पहाडीखेडा वासियों का जल संकट हुआ दूर मंत्री सुश्री महदेले ने 231.70 लाख की ग्रामीण जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास क्षेत्रवासियों को मिली और नई सौगातें

Image
पन्ना 20 सितंबर 18/पन्ना जिले का पहाडीखेडा क्षेत्र लम्बे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा था। अब उनका यह जल संकट दूर होने जा रहा है। पहाडीखेडा मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा पहाडीखेडा ग्रामीण जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया गया। योजना की लागत 2 करोड 31 लाख 70 हजार है। यह वाटर ट्रीटमेंट आधारित प्रदेश की गिनी चुनी योजनाओं में से एक होगी।     पहाडीखेडा ग्रामीण जल प्रदाय योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने कहा कि आज पहाडीखेडा वासियों से किया गया वादा मूर्तरूप ले रहा है। पहले भी इस क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास कई बार किए गए लेकिन स्थाई व्यवस्था नही हो पा रही थी। लेकिन नजदीक में ही पानी का स्त्रोत मिलने पर इस दिशा में अगला कदम बढाया गया। केवल पानी मिलना ही पर्याप्त नही था। लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके इसके लिए जल शोधन यंत्र की व्यवस्था की गयी। योजना का कार्य शीघ्र पूरा होगा और पहाडीखेडा के हर घर में पेयजल पहुंचेगा। जिसके बाद नजदीक के गांव में भी पेयजल ...

पूर्व प्र्रधानमंत्री स्व. अटल जी की अस्थियां केन नदी में विसर्जित अस्थि कलश पर आमजनों द्वारा जगह-जगह पुष्पांजलि अर्पित

Image
पन्ना 25 अगस्त 18/पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त शुक्रवार को रात्रि में पन्ना जिला पहुंची। जिले में पहुंचने पर शाहनगर से पन्ना तक यात्रा मार्ग में जगह-जगह आमजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय पर रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह कलश यात्रा पन्ना जिले के ग्राम मडला पहुंची, जहां केन नदी में पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन किया गया।      इस दौरान बुंदेलखण्ड प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज यादव, गुन्नौर विधायक श्री महेन्द्र सिंह बागरी, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानंद गौतम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित थे। समाचार क्रमांक 334-2585

स्वतंत्रता दिवस में मंत्री सुश्री मेहदेले ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी जिलेभर में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

Image
पन्ना 15 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में आन-बान और शान से मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान पन्ना में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न शालाओं के बच्चों ने लयबद्ध पीटी तथा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का समापन उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर हुआ। जिलेभर में सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में हर्ष और उल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह-जगह ध्वज वंदन करके शहीदों को नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस में विशेष मध्यान्ह भोज जिले के सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में आयोजित किया गया। ध्वजारोहण, परेड की सलामी तथा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री मेहदेले द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ प्रारंभ हुआ। तदोपरांत परेड कमाण्डर द्वारा ...

मंत्री सुश्री मेहदेले ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी

Image
पन्ना 15 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय बालक माध्यमिक शाला कुंजवन में जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई विभाग ने बच्चों के साथ खीर-पूरी खाई। स्वतंत्रता दिवस मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर बच्चों के बीच उनका जन्मदिन भी मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के साथ सुश्री मेहदेले को जन्मदिन की बधाई दी। उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्री रविराज सिंह यादव, अध्यक्ष नगरपालिका पन्ना श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, जनपद पंचायत पन्ना अध्यक्ष श्री शोभा सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारबन्धु, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 219-2470

मंत्री सुश्री महदेले ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झण्डी

Image
पन्ना 15 अगस्त 18/राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा प्रचार रथ तैयार किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने इन प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखण्डों में एक माह 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर 2018 तक संचालित रहेंगे। जो विकासखण्ड के प्रत्येक ग्राम में पहुंचकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, एसडीएम पन्ना श्री बी.बी. पाण्डेय, सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क सुश्री नीलू सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 221-2472

मंत्री सुश्री महदेले ने किया मुटवाकला हाईस्कूल का शुभारंभ

Image
पन्ना 15 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा मुटवाकला हाईस्कूल जनशिक्षा केन्द्र शासकीय बालक शाला देवेन्द्रनगर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शासन द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मुटवाकला का हाईस्कूल में उन्नयन कर दिया गया है। जिसकी कक्षाएं इस वर्ष से प्रारंभ हो गयी हैं। मंत्री सुश्री महदेले एवं गुनौर विधायक श्री महेन्द्र सिंह बागरी के प्रयासों से माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन हुआ है। जिसका औपचारिक शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले द्वारा माॅ सरस्वती के पूजन से किया गया।     इस अवसर पर उन्होंने मुटवाकला एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुटवाकला हाईस्कूल प्रारंभ होने से यहां के बच्चों को बाहर नही जाना पडेगा। आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी अध्ययन में सुविधा होगी। विशेषकर बालिकाएं जो हाईस्कूल दूर होने के कारण अपनी पढाई पूरी नही कर पाती थी वे अब आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। मुटवाकला हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन के प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यक्र...

मंत्री सुश्री महदेले ने शहीदों के परिजनों के साथ किया पौधारोपण

Image
पन्ना 14 अगस्त 18/शासकीय उमावि बृजपुर में 14 अगस्त 2018 को शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से संबंधित शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी एवं परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा शहीदों के परिजनों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समाचार क्रमांक 216-2467

मंत्री सुश्री मेहदेले आज करेंगी ध्वजारोहण

Image
पन्ना 14 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड मैदान मेें आयोजित किया जाएगा। समारोह प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा ध्वजारोहण से प्रारंभ होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि सुश्री महदेले जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एनसीसी की संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। परेड के निरीक्षण के बाद वे मुख्यमंत्री जी के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। इसके बाद समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से होगा। समारोह में भाग लेने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सांसद, विधायकगणों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी नगरपालिका, विकासखण्डों, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायतों में भी समारोहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोज आयोजित किया जाएगा। समाचार क्रमांक 201-2452

उमावि. बृजपुर मंे मनाया गया शौर्य दिवस मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री महदेले ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि शहीदों के परिजनों का भी किया गया सम्मान

Image
पन्ना 14 अगस्त 18/स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त 2018 को शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य आतिथ्य में शासकीय उमावि बृजपुर में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से संबंध रखने वाले शौर्य वीर स्वर्गीय श्री प्यारेलाल मिश्रा एवं स्वर्गीय श्री बालेन्द्र सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शहीदों के परिजनों को भी शाॅल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।     कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री सुश्री महदेले सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा शौर्य वीर स्व. श्री प्यारेलाल मिश्रा (जिले के ग्राम रमखिरिया में जन्में) एवं स्व. श्री बालेन्द्र सिंह (उत्तर प्रदेश के महोबा में जन्में, विवाह पवई निवासी श्री प्रताप सिंह की पुत्री राधा सिंह) के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद मंत्री सुश्री महदेले द्वारा उनके सभी परिजनों का तिलक लगाकर, शाॅल, श्रीफल एवं माल्यार्पण से सम्मानित किया। तदउपरांत दोनों शहीदों की पत्नियों को शहीद सम्मान पत्र और स्मृति चि...

मंत्री सुश्री महदेले के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय हितग्राही एवं स्वरोजगार सम्मेलन आयोजित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 4 हजार से भी अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित 851 युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृति पत्र एवं 808 युवाओं को लेटर आॅफ इंटेंट वितरित ई-रिक्शा से आजीविका चलाने वाली जिले की प्रथम महिला बनी ममता, मंत्री सुश्री महदेले ने प्रदाय की चाबी समूह की महिलाओं को 6 करोड़ से अधिक की राशि चैक द्वारा वितरित युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार दिलाकर प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाना ही शासन की मंशा है-मंत्री सुश्री महदेले

Image
 पन्ना 04 अगस्त 18/जिला स्तरीय हितग्राही एवं स्वरोजगार सम्मेलन पाॅलीटेक्निक काॅलेज ग्राउण्ड पन्ना मंे सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिलेभर के 851 युवाओं को स्वरोजगार दिलाते हुए बैंक के ऋण स्वीकृति पत्र एवं 808 युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार दिलाते हुए लेटर आॅफ इन्टेन्ट वितरित किए गए। जिला स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 4 हजार से भी अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए। तेजस्वनी महिला संघ एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज योजना के माध्यम से 6 करोड़ 87 लाख 60 हजार रूपये की राशि चैक के माध्यम से प्रदाय की गयी। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार दिलाने मंे उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभागीय एवं बैंक के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सिहोर जिले के बुधनी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई गयी एवं कल्याणकारी योजनाओं संब...

मंत्री सुश्री महदेले ने स्वच्छता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Image
पन्ना 04 अगस्त 18/शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 करवाया जा रहा है। यह सर्वेक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। दिनांक 4 अगस्त 2018 को आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही एवं स्वरोजगार सम्मेलन के अवसर पर सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जिला स्तर से 2 स्वच्छता रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश देंगे। इसके साथ ही जिला स्तरीय सम्मेलन में ग्रामीणों को भी उनके घर, कुंओं, नल के आसपास सफाई रखने तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 62-2316

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किया 269.79 करोड़ की रूंज मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास परियोजना से लाभान्वित होंगे 39 ग्राम

Image
पन्ना 26 जुलाई 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 25 जुलाई 2018 को पन्ना जिला पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने पवई जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अमहा लघु सिंचाई नहर विस्तारीकरण योजना तथा पवई एवं शाहनगर विकासखण्ड के 158 ग्रामों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का षिलान्यास किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने पन्ना जिला मुख्यालय पहुंचकर यहां आयोजित कार्यक्रम में 269.79 करोड़ की लागत से निर्मित रूंज मध्यम सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ रहीं। कार्यक्रम में सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रीमती ललिता यादव राज्यमंत्री पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अर्द्धघुमक्कड, जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास एवं जिले की प्रभारी मंत्री, बुन्देलखण्ड प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, बुन्देलखण्ड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव, ...

कलेक्ट्रेट परिसर मंे मंत्री सुश्री महदेले के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया विकास पर्व 1638.75 लाख के 14 मार्गो का शिलान्यास एवं 425.84 लाख के 4 मार्गो का लोकार्पण किया गया शासन ने लगभग हर गांव मुख्य मार्गो से जोडकर बहुमुखी विकास की आधारशिला रखी है-मंत्री सुश्री महदेले

Image
 पन्ना 23 जुलाई 18/पन्ना जिले के विभिन्न मार्गो का भूमिपूजन/शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर (महेन्द्र भवन) में विकास पर्व के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य आतिथ्य मंे सम्पन्न हुआ। जिसमें मंत्री सुश्री महदेले द्वारा 1638.75 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 39.83 किलो मीटर लम्बाई की 14 प्रधानमंत्री ग्राम सडकों का शिलान्यास किया गया। इसी तरह 425.84 लाख रूपये की लागत से निर्मित कुल 11 किलो मीटर लम्बाई की 4 सडकों का लोकार्पण किया गया।     इस अवसर पर मंत्री सुश्री महदेले ने जिलेवासियों को इन नवीन मार्गो के लिए बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा अपनी विभिन्न निर्माण एजेन्सियों के माध्यम से लगभग हर गांव को किसी न किसी रूप में मुख्य मार्गो से जोडकर उनके विकास की आधारशिला रखी है। मुख्य मार्गो से इन ग्रामवासियों के सीधे सम्पर्क से उनके बहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इसीलिए आज यह कार्यक्रम प्रदेशभर में विकास पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इन ग्रामवासियों को मुख्य मार्गो को जोडने के...

जिला स्तर पर समारोहपूर्वक मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मंत्री सुश्री महदेले ने वितरित किए सरल बिजली/बकाया बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र लगभग 6 हजार हितग्राहियों को 5 करोड़ से ज्यादा के बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र वितरित लगभग 5 करोड़ की लागत के 40 एमव्हीए पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया पात्र हितग्राही आगे आएं और योजना का लाभ उठाएं-मंत्री सुश्री महदेले

Image
 पन्ना 11 जुलाई 18/प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ पन्ना जिला मुख्यालय पर भी समारोहपूर्वक ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व मनाया गया। सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय छत्रसाल पार्क पन्ना में किया गया। जिसमें मंत्री सुश्री महदेले द्वारा सरल बिजली बिल/मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना के अन्तर्गत लाभान्वित हुए हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही पवई उप केन्द्र में स्थापित 5 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से तैयार अतिरिक्त 40 एमव्हीए पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 6 हजार हितग्राहियों को 5 करोड़ से ज्यादा के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में मंत्री सुश्री महदेले द्वारा लोकतंत्र के संरक्षक श्री लोकचन्द्र जैन को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र एवं संबल योजना के अन्तर्गत पंजीयन के स्मार्ट कार्डो का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में रतलाम के जावरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम से ...

योगमय हुआ पन्ना का नजरबाग स्टेडियम मंत्री सुश्री महदेले सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी किया योगाभ्यास नियमित योग, भगाए अनेकों रोग-मंत्री सुश्री महदेले स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, इसीलिए नियमित करें योगाभ्यास-मंत्री सुश्री महदेले मंत्री सुश्री महदेले ने लोकतंत्र सेनानियों को किए ताम्रपत्र वितरित

Image
 पन्ना 21 जून 18/चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2018 के अवसर पर जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य आतिथ्य में नजरबाग स्टेडियम पन्ना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखने के बाद मंत्री सुश्री महदेले सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस दौरान पूरा नजरबाग स्टेडियम योगमय दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में लोकतंत्र सेनानियों को मुख्य अतिथि द्वारा ताम्रपत्र का वितरण भी किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को शिक्षा विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेट किए गए।     इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री महदेले ने कहा कि योग स्वयं से जुडाव की एक प्रक्रिया है। यह अलग-अलग तरह के आसनों एवं क्रमों का एक सामूहिक रूप है। अलग-अलग तरह के आसन शरीर के अलग-अलग अंगों को सुचारू रखने में लाभकारी होते...

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत शिविर आयोजित मंत्री सुश्री महदेले ने असंगठित पंजीकृत श्रमिकों के हितलाभों का किया वितरण

Image
पन्ना 13 जून 18/राज्य शासन द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना लायी गयी है। जिसके अन्तर्गत एक अप्रैल से पंजीकृत पात्र असंगठित श्रमिकों को हितलाभों का वितरण करने के लिए जिले के सभी विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 31 मई तक पंजीकृत पात्र हितग्राहियों को संबल योजना के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। विकासखण्ड पन्ना के अन्तर्गत शिविर का आयोजन सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य आतिथ्य में पन्ना शहर के छत्रसाल पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज खत्री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अशोक चतुर्वेदी, एसडीएम पन्ना श्री विनय द्विवेदी, जनपद पंचायत पन्ना के उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह यादव, श्रम अधिकारी के.एम. खीची, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पन्ना सुश्री तपस्या जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरूण पटैरिया, परियोजना अधिकारी...