राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 30 अगस्त को

पन्ना 28 अगस्त 18/संयुक्त कलेक्टर ने बताया है कि कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक 30 अगस्त 2018 को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। उन्होंने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों, अधीक्षक भूअभिलेख, नजूल तहसीलदार पन्ना, मैनेजर ई-गवर्नेन्स एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी को बैठक से संबंधित एजेण्डानुसार बिन्दुवार जानकारी 30 अगस्त के पूर्व कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करने एवं 30 अगस्त को आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 382-2633

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा