Posts

Showing posts from April 4, 2018

हम बदलेंगे गरीबों और मजदूरों की जिंदगी- मुख्यमंत्री श्री चैहान जनता की सेवा का महायज्ञ है मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना पन्ना में स्थापित होगा डायमण्ड पार्क मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पन्ना में मझगांय ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना एवं नवीन कलेक्ट्रेट भवन सहित 320.32 करोड़ रू. के निर्माण कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जिलास्तरीय अन्त्योदय मेले में करीब 3 करोड़ रूपये के हितलाभों का वितरण भी किया

Image
पन्ना 04 अप्रैल 18/ हमारी सरकार गरीबों और मजदूरों की जिंदगी बदलने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक कल्याण योजना प्रदेश की जनता की सेवा का एक महायज्ञ है। इस महायज्ञ को सफल बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रदेश में जो अब तक नही हुआ, वो हम करके दिखाएंगे। हम गरीबों और मजदूरों की जिंदगी में उजाला लाकर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने बुधवार को पन्ना जिला मुख्यालय में इस आशय के उदगार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री श्री चैहान पन्ना में विभिन्न प्रकार के निर्माण/विकास कार्याे के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।     इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में करीब 196.37 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली मझगांय ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन, करीब 7.12 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित नवीन संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण सहित कुल 320.32 करोड़ रूपये की लागत वाले कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिलास्तरीय अन्त्योदय मेला भी आयोजित किया गया। इस मेले के माध्यम से...

मुख्यमंत्री श्री चैहान के पन्ना आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की आगवानी

Image
  पन्ना 04 अप्रैल 18/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान बुधवार की दोपहर पन्ना पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर हैलीपेड पर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर आगवानी की। इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले, प्रदेश की पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अद्ध्र्रघुमक्कड जनजाति कल्याण तथा महिला बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पन्ना जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कमिश्नर सागर संभाग श्री आशुतोष अवस्थी, आईजी श्री सतीश सक्सेना, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। समाचार क्रमांक 27-945

मुख्यमंत्री ने नवीन कलेक्ट्रेट में कदम्ब का पौधा रोपा

Image
 पन्ना 04 अप्रैल 18/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान बुधवार को पन्ना जिला मुख्यालय में आयोजित करोड़ों रूपये के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। नवीन संयुक्त जिला कलेक्ट्रेट भवन की पट्टिका का अनावरण किया और रिबन काटकर भवन का लोकार्पण किया।  लोकार्पण के पश्चात उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन एवं सम्पूर्ण परिसर का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने नये कलेक्टेªेट परिसर में कदम्ब का पौधरोपण भी किया। इस दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री कुसुमसिंह महदेले, प्रदेश की पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अद्ध्र्रघुमक्कड जनजाति कल्याण तथा महिला बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पन्ना जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती ललिता यादव, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डाॅ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराजसिंह यादव, कमिश्नर सागर संभाग श्री आशुतोष अवस्थी, आईजी श्री सतीश सक्सेना, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्...

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 04 अप्रैल 18/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को उपचार के लिए 25 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि श्री तीरथ प्रसाद द्विवेदी निवासी बघवारखुर्द को उपचार के लिए 10 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री द्विवेदी के उपचार के लिए उनके बैंक खाते में जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 29-947

मुख्यमंत्री आज आएंगे पन्ना मुख्यमंत्री आज करेंगे करोड़ों रूपये के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Image
  पन्ना 03 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 4 अप्रैल 2018 को पन्ना आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चैहान के मुख्य आतिथ्य में पन्ना जिले में मझगांय ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना (लागत रूपये 196.37 करोड) का शिलान्यास एवं नवीन कलेक्ट्रेट भवन (लागत रूपये 7.12 करोड) का लोकार्पण सहित कुल 320.32 करोड के कार्याे का शिलान्यास एवं लोकार्पण प्रातः 10 बजे नवीन कलेक्ट्रेट परिसर पन्ना में करेंगे।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता यादव राज्यमंत्री पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड एवं अद्ध्र्रघुमक्कड जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा महिला बाल विकास एवं प्रभारी मंत्री जिला पन्ना, सांसद खजुराहो श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक पवई श्री मुकेश नायक, विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, उपाध्यक्ष बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण श्री महेन्द्र सिंह बागरी, नगरपालिका अध्यक्ष श्र...

मुख्यमंत्री आज आएंगे पन्ना लोकार्पण एवं शिलान्यास के संयुक्त कार्यक्रम में होंगे शामिल

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 4 अप्रैल 2018 को दोपहर 12.35 बजे हेलीकाॅफ्टर द्वारा हैली पेड (होमगार्ड ग्राउण्ड) पन्ना में आगमन होगा। जिसके बाद आमंत्रित अतिथि (सूची अनुसार) से मुख्यमंत्री जी से भेंट व स्वागत का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आमंत्रित अतिथियों से भेंट के बाद मुख्यमंत्री जी का नवीन कलेक्ट्रेट परिसर पर आगमन होगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण, भ्रमण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। तदोपरांत नवीन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंच के बाई ओर शिलान्यास/लोकार्पण के शिलालेख का पूजन एवं अनावरण, मुख्यमंत्री जी का मंच पर आगमन, सरस्वती पूजन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर माल्यार्पण, कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री जी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके बाद सांसद जी, प्रभारी मंत्री जी एवं स्थानीय मंत्री का उद्बोधन होगा।  उन्होंने बताया कि जिसके बाद मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन, मुख्यमंत्री जी द्वारा हितग्राहियों को चैक/सामग्री का वितरण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना द्वारा आभार...

कलेक्टर ने सुनी 87 आवेदकों की समस्याएं

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा 87 आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकांे ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। विभिन्न आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।  उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को उपखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा बैठक में इन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की जाती है। कलेक्टर के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के आवेदन परिसर मंे सीढियों के नीचे स्थापित काउंटर के माध्यम से लिए जा रहे हैं।  जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल ओ.पी. सोनी, उप संचालक कृषि रविन्द्र मोदी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन...

जनसुनवाई-मौके पर मिली पात्रता पर्ची

पन्ना 03 अप्रैल 18/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा जिलेभर के आवेदकों की समस्याएं सुनी गयी। जिनमें से विभिन्न प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया। इन्हीं में से एक शिकायतकर्ता श्री जीवन लाल निवासी ग्राम धरवारा की समस्या का कलेक्टर द्वारा मौके पर निराकरण किया गया। शिकायतकर्ता की समग्र आईडी 44881257 को तत्काल खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदाय की गयी। पात्रता पर्ची पाकर श्री जीवनलाल ने प्रसन्नता व्यक्त की।  समाचार क्रमांक 20-938

मुख्यमंत्री जी के आगमन पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/पुलिस अधीक्षक श्री रियाज इकबाल ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 4 अप्रैल 2018 को पन्ना आ रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी के पन्ना कलेक्ट्रेट भवन के उद्घाटन समारोह में आगमन पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि व्ही.आई.पी. वाहनांे की पार्किंग न्यू-कलेक्ट्रेट भवन के पीछे रहेगी। अजयगढ चैराहा से सिटी पोस्ट आफिस की ओर बडे़ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कार्यक्रम में आने वाली बसों की पार्किंग बायपास रोड पर बडी देवी मन्दिर के पास छात्रावास परिसर में रहेगी। अजयगढ चैराहा से कार्यक्रम स्थल मंे जाने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग आर.एस.एस. ग्राउंण्ड एवं उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में रहेगी। कार्यक्रम में आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग जल संसाधन कार्यालय में रहेगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि वाहन पार्किंग व्यवस्था के अनुसार ही खडे़ करें।  समाचार क्रमांक 21-939

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को उपचार के लिए 10 हजार रूपये की सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया है कि श्रीमती अनारकली निवासी देवेन्द्रनगर को उपचार के लिए 10 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्रीमती अनारकली के उपचार के लिए उनके बैंक खाते में जारी की गयी है।  समाचार क्रमांक 22-9340

रेत का अवैध उत्खनन करते पायी गयी जप्त 3 मशीनें होंगी राजसात कलेक्टर ने दिए नीलामी/निविदा प्रक्रिया के निर्देश

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/अजयगढ क्षेत्र से विगत माहों के दौरान नदियों से मशीनों द्वारा रेत के अवैध उत्खनन के विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए थे। जिनमें मौके पर लिप्त पायी गयी मशीनों को जप्त कर लिया गया था। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने 14 जून 2017 को स्वीकृत रेत खदान ग्राम भीना (चांदीपाठी) जप्त की गयी (1) एलएनटी हुण्डई 215 एलसी-7, (2) एलएनटी हुण्डई 215 तथा (3) एलएनटी हुण्डई 215 एलसी-7 कुल 3 मशीनों को मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के नियम 53 की कंडिका 3 में उल्लेखित प्रावधानों एवं शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजसात करने के आदेश पारित किए हैं। उन्होंने इन मशीनों को राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी नीलामी/निविदा प्रक्रिया द्वारा निवर्तित करने की कार्यवाही के निर्देश जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री विद्युत यांत्रिकी पन्ना को दिए हैं।  समाचार क्रमांक 23-941

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रशिक्षण 5 अप्रैल को

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा प्रसारित नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्यक्रम के पालन में 5 अप्रैल 2018 को जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके पालन में 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शासकीय छत्रसाल स्ना. महाविद्यालय कला भवन, बस स्टैण्ड के पास पन्ना में आयोजित किया गया है।  उन्होंने बताया कि आयोग से प्रशिक्षित श्री संजय दुबे तहसीलदार पवई एवं श्रीमती बबीता राठौर तहसीलदार पन्ना द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गहन प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु श्री रविप्रकाश खरे वरिष्ठ व्याख्याता डाईट एवं श्री रमजान खान वरिष्ठ व्याख्याता डाईट पन्ना को दायित्व सौंपा गया है।  समाचार क्रमांक 24-942

स्थानीय मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Image
पन्ना 03 अप्रैल 18/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 4 अप्रैल 2018 को पन्ना आएंगे। यहां वह लोकार्पण एवं शिलान्यास के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट परिसर पन्ना में किया गया है। सुश्री कुसुम सिंह महदेले मंत्री पीएचई विभाग ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन का भ्रमण किया। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष रह गए कार्यो को भी समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रियाल इकबाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सतानन्द गौतम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना अरूण पटैरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ रहे।  समाचार क्रमांक 25-943