Posts

Showing posts with the label Collector

नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी ली मतदान की शपथ

Image
पन्ना 04 अक्टूबर 18/दिनांक 04 अक्टूबर 2018 को जिलेभर में मतदान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम मंे जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया के विद्यार्थियों ने भी मतदान की शपथ ली। यह शपथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा दिलाई गयी। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ’’हम भारत के मतदाता हैं देश हमारी शान है, लोकतंत्र हमको प्यारा है यह सबका अभिमान है’’ गीत का गायन कर मतदान के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया गया। जिसकी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खत्री द्वारा सराहना की गयी। मतदान की शपथ के बाद विद्यार्थियों द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने का उत्साह दिखाते हुए हस्ताक्षर अभियान में भी सहभागिता दिखायी गयी। जिसकी शुरूआत कलेक्टर श्री खत्री द्वारा की गयी। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों सहित समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 64-3179

जिला स्तरीय भव्य समारोह में कलेक्टर श्री खत्री ने दिलाई मतदान करने की शपथ विद्यार्थियों में दिखा उत्साह मानव श्रृंखला से बनाया जिले का नक्शा और शत-प्रतिशत मतदान का आव्हान किया मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की गयी वोटर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, उपस्थित जनसमुदाय ने सेल्फी लेने में दिखाया जोश

Image
पन्ना 04 अक्टूबर 18/भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को पुलिस लाइन पन्ना में मतदाता जागरूकता का एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने उपस्थित जन समुदाय जिनमें विद्यार्थी शिक्षक, प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए को मतदाता जागरूकता की कडी में मतदान करने एवं परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। इस अवसर पर 2000 से भी अधिक विद्यार्थियों द्वारा मैदान में एक श्रंखला बनाकर जिले का नक्शा बनाया गया और शतप्रतिशत मतदान का आव्हान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. धुर्वे, एसडीएम पन्ना श्री बीबी पांडे, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री अशोक चतुर्वेदी, स्वीप नोडल अधिकारी श्री महेंद्र सिंह, सहायक स्वीप नोडल अधिकारी प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव, छत्रसाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सीएम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कु...

मतदान की शपथ का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में आज मुख्यालय के सभी छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता जिले का नक्शा बनाकर मतदान के लिए जिलेवासियों को करेंगे जागरूक

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि मतदान करने की शपथ का जिला स्तरीय कार्यक्रम 4 अक्टूबर 2018 को प्रातः 10 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड पन्ना में आयोजित किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता एवं भावी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 9 एवं ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शाला गणवेश में प्रातः 9.30 बजे समस्त शिक्षकों के साथ पुलिस परेड ग्राउण्ड में उपस्थित रहेंगे। शपथ के बाद ग्राउण्ड में इन छात्र-छात्राओं द्वारा जिले का नक्शा बनाकर जिलेवासियों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला प्रमुखों को भी इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। समाचार क्रमांक 32-3147

सार्वजनिक उपक्रम के भवनों/सिविल ढांचों पर राजनैतिक विज्ञापन रहेगा प्रतिबंधित

Image
पन्ना 03 अक्टूबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र दिनांक 29 दिसंबर 2015 में निहित निर्देशों में निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचरण संहिता की अवधि में भवनों/सिविल ढांचें जो कि सार्वजनिक उपकरण के स्वामित्व में हैं, उन पर राजनैतिक विज्ञापन प्रतिबंधित करने का उल्लेख है। इस संबंध में उन्होंने जिले में स्थित समस्त सार्वजनिक उपक्रम इकाईयों को अवगत कराते हुए कहा है कि इस पत्र की प्रतिलिपि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।  समाचार क्रमांक 50-3165

जिला दण्डाधिकारी ने 15 आदतन अपराधियों को दिया जिला बदर का दण्ड जिले में शांति और अमन का माहौल कायम

Image
पन्ना 02 अक्टूबर 18/जिला दण्डाधिकारी एव कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने विधान सभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये जिले के आदतन आपराधियों को जिले से बाहर जाने के आदेश दिये। जिससे जिले में भय का वातावरण समाप्त होकर शांति और अमन का माहौल कायम होने से निर्वाचन प्रक्रिया को शांति पूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सकेगा। जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के अशांति और भय फैलाने वाले आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्य कार्यवाई जारी है।  विधान सभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा इस तरह के अपराधियों की पहचान कर प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी न्यायालय को प्रेषित एवं अन्य न्यायालय में विचाराधीन  पर निर्णय लेते हुये जिला दण्डाधिकारी श्री खत्री 15 आदतन अपराधियों को तत्काल जिले से बाहर किये जाने के आदेश दिये है।  इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार जिला बदर किए अपराधियों में शान मोहम्मद उर्फ शानू निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना, छोट उर्फ छोटे लाल यादव निवासी ग्राम चंदौरा थाना अजयगढ, रामेश यादव निवासी ग्राम मण्डला, बडे राज...

जिले में शांति बहाली के लिए कलेक्टर ने किया 5 लोगों को जिला बदर

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के प्रतिवेदन पर संतुष्ट होते हुए जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत निवासी 5 आपराधिक प्रावृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर कर दिया है। इस कार्यवाही से जिले में शांति बहाली होगी।         इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार अपराधी हरशरण निवासी ग्राम पिपरवाह एवं प्रीतम यादव निवासी पिपरवाह थाना अमानगंज के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए हैं। यह दोनों व्यक्ति आदतन अपराधी है। इनके द्वारा मारपीट, जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रय आदि अपराध घटित किए जाते थे।     इसी प्रकार अनिल सिसौदिया निवासी कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर, द्वारा अवैध शराब परिवहन, मारपीट, लूट, अवैध वसूली आदि अपराध घटित किए जा रहे थे इसके विरूद्ध विभिन्न धाराओं में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा देवेन्द्रनगर थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। संतोष कुमार रजक निवासी ककरहटी थाना कोतवाली पन्ना द्वारा लगातार लोगों को गुमराह कर धन वसूलना, सट्टा पर्ची एवं सम्पत्ति संबंधी अपराध घटित कर लोगों को ...

गांधी जयंती पर आज शुष्क दिवस घोषित

Image
पन्ना 01 अक्टूबर 18/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज खत्री ने 2 अक्टूबर 2018 महात्मा गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने तथा मद्य भण्डारगृह पन्ना/अमानगंज से किसी प्रकार का मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। समाचार क्रमांक 10-3125

समाज सेवा करना एक बहुत अच्छा कार्य है-कलेक्टर अन्तर्राष्ट्रीय शरद पूर्णिमा पर्व पर हरसंभव मदद की जाएगी-कलेक्टर

Image
पन्ना 30 सितंबर 18/जिला मुख्यालय पर धामी समाज द्वारा महामति श्री प्राणनाथ जी के 400वां प्रकटन उत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान का आयोजन किया गया। इस रक्तदान आयोजन के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री खत्री द्वारा महामति श्री प्राणनाथ जी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धामी समाज द्वारा अनेक समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं इसके लिए मैं इन्हें साधुवाद देता हॅू। उन्होंने कहा कि मेरी पूर्व में समाज के धर्मगुरू डाॅ. दिनेश पंडित से चर्चा हुई थी कि जिले के गरीब परिवारों को विशेषकर जो महिलाएं जंगल से लकडी लाकर जीवन-यापन करती हैं, उनके लिए समाज द्वारा कुछ कार्य किया जाए जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आए। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कहा गया था कि सिलाई का प्रशिक्षण एवं मशीन उपलब्ध कराई जाए। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा एवं उन्हें जीवकोपार्जन के लिए काम मिल जाएगा। आप लोग इस तरह के कार्यो को अपने समाज के माध्यम से करें। उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जा...

श्री जुगल किशोर मंदिर में तड़ितचालक स्थापित

Image
पन्ना 30 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा मंदिर को बज्रपात से सुरक्षित रखने के लिए मंदिर के गुम्मद पर तडितचालक स्थापित कराया गया। मंदिर में कलेक्टर श्री खत्री के प्रयास से श्री मनीष अग्रवाल द्वारा दान स्वरूप मंदिर पर तडितचालक की स्थापना की गयी। नगर के लगभग सभी बडे़ एवं प्राचीन मंदिरों में पहले से तडितचालक स्थापित हैं। श्री किशोर जी मंदिर में पूर्व स्थापित तडितचालक खराब होने के कारण नया तडितचालक स्थापित किया गया। अब मंदिर आकाशीय बिजली से पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है। कलेक्टर श्री खत्री ने तडितचालक स्थापित करने वाले  व्यक्ति को निर्देश दिए थे कि मंदिर को किसी भी प्रकार की क्षति एवं पृथक से निर्माण कार्य कराए बिना तडितचालक स्थापित कराया जाए, जिससे मंदिर अपने मूल स्वरूप में बना रहे। समाचार क्रमांक 408-3096

धरमसागर, लोकपाल सागर, निरपत सागर एवं केन नदी में विसर्जन रहेगा प्रतिबंधित छोटे बच्चों को विसर्जन स्थलों से कम से कम 20 मीटर दूरी पर रोकने की अपील -कलेक्टर

Image
पन्ना 30 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि 10 अक्टूबर से दुर्गा उत्सव प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा उत्सव के दौरान जगह-जगह मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2012 में केन नदी में मूर्तियों के विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए मूर्तियों का विसर्जन धरमसागर, लोकपाल सागर, निरपत सागर तालाब एवं केन नदी में किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला मुख्यालय पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कमलाबाई ताल, दहलान ताल एवं यादवेन्द्र क्लब के नीचे नजरबाग स्टेडियम के सामने स्थित धरमसागर तालाब के चैपरा में किया जाएगा। उन्होंने सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस पन्ना के निर्देशों के अनुरूप बेरीकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं एसडीएम पन्ना को दिए हैं। उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पूजन के लिए प्लेटफार्म एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को विसर्जन स्थल से कम से कम 20 मीटर दूरी पर अपनी सुरक्षा में रोककर सहयोग प्रदान करें। समाचार...

आज से कलेक्ट्रेट में स्थापित प्रदर्शनात्मक मतदान केन्द्र में कर सकेंगे वोटिंग समझ सकेंगे ईव्हीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली

Image
पन्ना 30 सितंबर 18/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत प्रचार-प्रसार किया जा है। इसी अनुक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में एक प्रदर्शनात्मक मतदान केन्द्र स्थापित करते हुए अध्यापकों की ड्यिूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि प्रति सोमवार हेतु श्री शेर सिंह कुशवाहा वरिष्ठ अध्यापक माॅडल स्कूल पन्ना, प्रति मंगलवार हेतु श्री नासिर अली अध्यापक संकुल मनहर पन्ना, प्रति बुधवार हेतु श्री जीतेन्द्र कुमार केशरी अध्यापक माॅडल स्कूल पन्ना, प्रति गुरूवार हेतु श्री राजेश गुप्ता वरिष्ठ अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना, प्रति शुक्रवार हेतु श्री सुनील श्रीवास्तव अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना तथा प्रति शनिवार हेतु श्री रामकिशोर गर्ग अध्यापक संकुल मनहर पन्ना की ड्यिूटी लगाई गयी है। उन्होंने कहा है कि समस्त कर्मचारीगण श्री आर.पी. भटनागर प्राचार्य डाईट पन्ना के नियंत्रण एवं निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय में मतदान केन्द्र से संबंधित समस्त सामग्री (ईव्हीएम एवं वीवीपैट सहित) कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर...

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की परिभाषा विस्तृत है-कलेक्टर

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की परिभाषा विस्तृत है। आपने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति जैसे वृद्ध नागरिक (70 वर्ष की उम्र से अधिक), गर्भवती महिलाएँ (7 महीने से ऊपर), लैक्टेटिंग माताएँ (42 दिन) आदि जिन्हें आवागमन में परेशानी है को भी निर्वाचन हेतु दिव्यांगजन की विस्तृत परिभाषा अंतर्गत चिन्हांकन हेतु कहा है। ताकि निर्वाचन के समय वोलंटियर्स की मैपिंग एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा सकें। समाचार क्रमांक 400-3088

जिले की मतदाता सूची में 6 लाख 98 हजार 137 मतदाता पंजीकृत महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़कर हुआ 895.75

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 15 मई 2018 से 30 जून 2018 तक डोर टू डोर सर्वेक्षण कराया जाकर दिनांक 31 जुलाई 2018 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। तत्समय जिले मंे विधानसभा 58 पवई में 133394 पुरूष, 118713 महिला, 3 अन्य  कुल 252110  तथा 59 गुनौर में 110255 पुरूष, 97068 महिला, 4 अन्य कुल 207327  तथा 60 पन्ना में 120410 पु0 ,104055 म0 एवं 6 अन्य कुल 224471 मतदाता सहित जिले में कुल 364059 पुरूष, 319836 महिलाएं एवं 13 थर्डजेंडर सहित कुल 683908 मतदाता थे तथा जेंडर रेशो 878.53 था।           दिनांक 31 जुलाई 2018 से दिनांक 07 सितंबर 2018 तक विधानसभा क्षेत्र 58 पवई में नाम जोड़ने के 2754 पु0, 4344 म0 एवं 01 अन्य कुल 7099, 59 गुनौर मंे नाम जोड़ने के 2357 पु0, 4134 म0 एवं 01 अन्य कुल 6492 तथा 60 पन्ना में नाम जोड़ने के 2457 पु0, 4939 म0 एवं 3 अन्य कुल 7399 आवेदन प्राप्त...

जल का सुरक्षित एवं समुचित उपयोग करें-कलेक्टर सभी जल स्रोतों में पेयजल आरक्षित रहना चाहिए-कलेक्टर सिंचाई संबंधी रख रखाव के कार्य दस दिवस के अन्दर प्रारंभ करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 29 सितम्बर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुयी। बैठक में सिंचाई विभाग के कार्यपानल यंत्री श्री बी.एल. दादौरिया एवं विभागीय तकनीकी अमला नगरपालिका परिषद के उपयंत्री श्री आशीष तिवारी तथा जल उपयोगिता समितियों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कहा कि जल का उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखे कि पानी की एक एक बूंद का उपयोग किया जा सकें। पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करें। सिंचाई तालाबों एवं बांधा में जो भी रख रखाव के कार्य होना है उन्हे दस दिवस के अन्दर कार्यवाई पूरी करके प्रारंभ कराये। जिन तालाब और बांध से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। उनमें निर्धारित क्षमता में पेयजल आरक्षित रखने के बाद शेष पानी को ही सिंचाई के लिए दें।   बैठक में कलेक्टर द्वारा जल उपयोगिता समिति के अध्यक्षों से उनके क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी। अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये आवश्यक कार्य कराये जाने...

अल्पसंख्यक प्री.मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना, आॅनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि आज

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया है कि अल्पसंख्यक प्री.मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर भरे जाने वाले आॅनलाईन आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 निर्धारित की गयी है। विद्यार्थियों द्वारा भरे गए आॅनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों की शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा नियमानुसार एवं पात्रतानुसार अगले चरण हेतु आॅनलाईन फारवर्ड करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2018 निर्धारित की गयी है। उन्होंने समस्त प्राचार्य शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय/उमावि./माध्यमिक शालाएं जिला पन्ना को निर्धारित समयावधि में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति संबंधी कार्यवाही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  समाचार क्रमांक 386-3074

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खत्री पहुंचे विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्र औचक निरीक्षण कर लिया प्रशिक्षण का जायजा, स्वयं भी दिया प्रशिक्षण

Image
पन्ना 27 सितंबर 18/भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रांे में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मिलाकर 26 मतदान दल प्रशिक्षण केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 2 पालियों में मास्टर ट्रेनर्स मतदान दल के सदस्यों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री द्वारा विभिन्न केन्द्र पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मतदान केन्द्र नगर परिषद अमानगंज, रैपुरा आदि का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण केन्द्रों में  उन्होंने स्वयं भी प्रशिक्षण देकर वोटिंग मशीन संचालन, मतदान केन्द्रों में उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए अनिवार्य रूप से की जाने वाली व्यवस्थाओं आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी मतदान दलों को प्रदाय की। उन्होंने सामान्यतः कन्फ्यूजन पैदा करने वाले प्रश्नों तथा जिज्ञासाओं का समाधान मतदान दल के सदस्यों के बीच प्रश्नोत्तरी ...

जल उपभोक्ता संस्था के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Image
पन्ना 27 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खत्री ने जल संसाधन संभाग पवई अन्तर्गत जल उपभोक्ता संस्था के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।     उन्होंने बताया कि संस्था 10001 देवेन्द्रनगर निर्वाचन क्षेत्र क्र. 2, 3, 4, 9 एवं संस्था 10003 आधार सागर देवेन्द्रनगर निर्वाचन क्षेत्र 3 एवं 6 तथा संस्था 10004 मुटवा में तहसीलदार देवेन्द्रनगर को निर्वाचन अधिकारी एवं श्री एम.के. दोहरे उपयंत्री संसाधन पन्ना को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। संस्था 10002 लोकपाल सागर पन्ना निर्वाचन क्षेत्र क्र. 1, 2 एवं संस्था 10016 भवानीपुर पन्ना निर्वाचन क्षेत्र 2, 6 एवं संस्था 10013 रमखिरिया पन्ना निर्वाचन क्षेत्र क्र. 1 एवं 3 तथा संस्था 10005 बराछ पन्ना में निर्वाचन कराने हेतु तहसीलदार पन्ना को निर्वाचन अधिकारी एवं यू.पी. अवस्थी उपयंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना, देवकीनंदन शर्मा उपयंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना, के.पी. नामदेव उपयंत्री जल संसाधन पन्ना को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। स...

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया

Image
पन्ना 27 सितंबर 18/अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. धुर्र्वे ने बताया कि मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में दिनांक 01 जनवरी 2018 की की अर्हता तिथि के आधार पर जिले में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 सितंबर 2018 को प्रातः 11 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अधीन पन्ना जिले की विधानसभा 58-पवई, 59-गुनौर (अ.जा.) एवं 60-पन्ना के समस्त मतदान केन्द्रांे के साथ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में किया जा चुका है। समाचार क्रमांक 360-3048    

पशुओं को संक्रमण की बीमारियों से बचाने शत प्रतिशत टीकाकरण करें-कलेक्टर

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पन्ना को निर्देश दिए हैं कि वर्षाजनित एवं संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले के शत प्रतिशत पालतू पशुओं का टीकाकरण कराएं। इस मौसम में फैलने वाली खुरपका, मुंहपाका बीमारियों के बचाव की कार्यवाही में तेज गति लाएं। लोगांे को इस बात की जानकारी दें कि पशुओं को इन बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। जिससे बगैर किसी झिझक के पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण कराएं।  उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित औषधालयों में पर्याप्त मात्रा में रोग प्रतिरोधक टीके एवं इन रोगों की दवा उपलब्ध कराएं। जिन क्षेत्रों के पशुओं में इस बीमारी की लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीकाकरण करने के साथ-साथ रोकथाम के अन्य उपाय करें। इन पशुओं में इस तरह की बीमारी देखने को मिलती है तो उसका तत्काल उपचार करें जिससे बीमारी को पूरी तरह रोका जा सके।  समाचार क्रमांक 327-3015

वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करता है-कलेक्टर मतदान प्रक्रिया की बरीकियों को प्रशिक्षण में ध्यान से सीखें-कलेक्टर

Image
पन्ना 26 सितंबर 18/जिले के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रों में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। प्रशिक्षण के लिए तैयार किए गए मास्टर ट्रेनर निर्धारित केन्द्रों में मतदान दलों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दे रहे हैं। हर प्रशिक्षण केन्द्र में ईव्हीएम मशीन, वीवीपैट के साथ रखी गयी है। जिसके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान सम्पन्न कराने के लिए लगने वाली प्रत्येक सामग्री को प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र में रखा गया है। इसी सामग्री के माध्यम से मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर मतदान की बरीकियों को समझाया जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने स्वयं पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करता है और मतदान कराने की बरीकियों को समझ लेता है।  जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मतदान दल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है। इन सभी केन्द्रों में दो पारियों में दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक केन्द्र में 2-2 मास्टर ट्रेनर प्र...