ग्राम टूड़ा में कृषक महिलाओं को क्षमता विकास पर प्रषिक्षण

पन्ना 01 जनवरी 18/डाॅं. बी. एस. किरार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅं आर.के जायसवाल वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना एवं श्री राम रिछारिया, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत दिवस ग्राम टूड़ा, वि.ख. शाहनगर में एक दिवसीय क्षमता विकास पर समूह की कृषक महिलाओ को प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में डाॅ. बी. एस. किरार ने बचत समूह की महिला सदस्यो को कृषि से जुडे़ व्यवसायो पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कृषको द्वारा पैदा की जा रही फसलों/सब्जियों के मूल्य संवर्धन पर कार्य किये जाये। क्षेत्र में दलहनी फसलो का अधिक उत्पादन होने पर एक छोटी दाल मील लगायी जाये और मसाले वाली फसलोें (धनियाॅ, मिर्च, हल्दी) का अच्छा क्षेत्रफल एवं उत्पादन होने पर लघु मसाला उद्योग लगाया जाये।