मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में आवेदन की अंतिम तिथि हुई 31 अगस्त

पन्ना 27 अगस्त 2018/ मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में किसानों को लाभान्वित करने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। योजना की अवधि बढ़ाये जाने का आदेश सहकारिता विभाग द्वारा जारी किया गया है । 

प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के डिफाल्टर कृषक सदस्यों के बकाया कालातीत ऋणों के निपटारे के लिये लागू की गई मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना की अवधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी। किसानों के लिये अवधि को एक माह और बढ़ाया गया है।
समाचार क्रमांक 358-2609

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा