प्रचार-प्रसार हेतु वीवीपीएटी एवं ईव्हीएम मशीन प्रदान करना करें सुनिश्चित
पन्ना 25 अगस्त 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत सभी तहसीलदारों द्वारा अपने क्षेत्राधिकारी के मतदान केन्द्रों में नवीन वीवीपीएटी एवं ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया जाना है। उन्होंने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तहसीलदार पन्ना/पवई/गुनौर/अजयगढ़/अमानगंज/रैपुरा/सिमरिया/देवेन्द्रनगर/शाहनगर को 5-5 नवीन ईव्हीएम मशीन मय वीवीपीएटी के प्रदान करना सुनिश्चित करें।समाचार क्रमांक 332-2583
Comments
Post a Comment