Posts

Showing posts from November 4, 2017

प्रदेश स्थापना दिवस-तीसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदेश स्थापना दिवस-तीसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला खिलाडियों ने भी दिखाया उत्साह राजकीय खेल मलखम्ब में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन पन्ना 03 नवंबर 17/जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर त्रिदिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन समारोहपूर्वक प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। द्वितीय दिवस पर महिलाओं पर केन्द्रित जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए लोक गायन, भजन, व्यंजन प्रतियोगिता एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी देने के लिए विधिक/सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। तीसरे दिवस पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नजरबाग स्टेडियम पन्ना में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 400 खेल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता से हुई। जिसमें छात्रावासी बच्चों ने भी सहभागिता दिखाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर कार्यक्रम के...