मत्स्य बीज उत्पादन में संभाग में अग्रणी पन्ना जिला;देवेन्द्रनगर जलाशय में इस वर्ष 4 करोड़ से भी ज्यादा मत्स्य बीजों का हुआ उत्पादन
पन्ना 03 मार्च 18/ पन्ना जिले को मत्स्य बीज उत्पादन में इस वर्ष विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। जिला पूरे सागर संभाग में अग्रणी रहा है। जिले के मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र देवेन्द्रनगर के जलाशय में इस वर्ष मत्स्य बीज उत्पादन में रिकार्ड वृद्धि हुई है। चालू वर्ष 2017-18 में 2 करोड़ मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था। जिसके विरूध्द इस वर्ष जिले में 4.20 करोड़ मत्स्य बीजों का उत्पादन हुआ है। इस संबंध में मछली पालन विभाग के प्रभारी सहायक संचालक श्री व्ही. के. सक्सेना ने बताया कि गीलाबांध मत्स्य प्रजनन केन्द्र देवेन्द्रनगर जलाशय के 143.015 हेक्टेयर में मत्स्य बीज का उत्पादन किया गया। इस वर्ष मत्स्य प्रजनन 5 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 जुलाई को हैचिंग के बाद मत्स्य बीजों की पैकिंग 08 जुलाई एवं 09 जुलाई 2017 को की गई। शासकीय मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्षेत्र देवेन्द्रनगर में उत्पादित मत्स्य बीज से संभाग के अन्य जिलों में भी आपूर्ति की गई है। जिसके अंतर्गत छतरपुर को 1.30 करोड़, टीकमगढ़ को 0.65 करोड़, दमोह को 0.50 करोड़ एवं सागर को 0.20 करोड़ स्पाॅन संचयन के लिए प्रदाय किए गए हैं। श...