मुख्यमंत्री कौषल उन्नयन प्रषिक्षण योजना आवेदन 27 अगस्त 2018 तक

पन्ना 25 अगस्त 18/कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सह.वि.स.मर्या. ने बताया है कि पन्ना जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के न्यूनतम कक्षा 8वी उत्तीर्ण युवक/युवतियों को जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच हो तथा आवेदक पूर्व में नियोजित न हो उन्हें मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजनांतर्गत डोमेस्टिक इलेक्ट्रिषियन ट्रेड हेतु 27 अगस्त 2018 तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदक को आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं जन्म दिनांक हेतु प्रमाण पत्र अनिवार्यतः संलग्न किया जाना है। आवेदक को शिक्षित बेरोजगार एवं शाला त्यागी (ड्राप आउट) होना चाहिए। इनके माता पिता/अभिभावक अथवा स्वयं की आय गरीबी रेखा से नीचे हो या पोस्ट मैट्रिक छात्रो की पात्रता हेतु भारत सरकार के समान हो, इस योजना के तहत किसी भी अभ्यर्थी द्वारा प्रशिक्षण का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा। प्रशिक्षण की अवधि एमईएस के मापदंडों के अनुरूप या मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी किये गए निर्देशानुसार होगी।

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के संबंध में कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रषिक्षण डोमेस्टिक इलेक्ट्रिषियन ट्रेड में युग शक्ति शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास संस्था के माध्यम से दिलाया जावेगा। इच्छुक आवेदक जो इस ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करना है वो अपना आवेदन पत्र जिला अन्त्यावसायी सहकारी समिति मर्यादित पन्ना नजरबाग कालोनी, पंजाब बैंक के पीछे, स्थित कार्यालय पन्ना से प्राप्त कर निश्चित समयावधि में आवश्यक सहपत्रों सहित आवेदन जमा करें, निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा।
समाचार क्रमांक 341-2592

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा