समर्थन मूल्य में अब तक 86367 क्विंटल चना की खरीद
पन्ना 18 मई 18/जिले में 14 सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर चना की खरीद जारी है। निर्धारित स्थलों में चना की खरीद पंजीकृत किसानों से की जा रही है। अब तक जिले में कुल 4774 किसानों से 86367 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। अब तक की गयी चना खरीद के लिए किसानों को 19 करोड़ 65 लाख 34 हजार 800 रूपये का भुगतान उनके बैंक खाते में शीघ्र किया जाएगा।
इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक साख सह समिति मझगाय में 5217.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति सिलधरा में 2491.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अहिरगुवा में 3767 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. श्यामरडाडा में 5785.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. भिलसाय में 7306 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हथकुरी में 7480 क्विंटल, एवं प्रा.कृ.सा.स. बडखेरा में 4557 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। इसी तरह प्रा.कृ.सा.स. करिया में 9383 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. रैकरा में 6026 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हरद्वाही में 7683 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. छपरवारा में 4983.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अमानगंज में 8564 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. पुरैना में 8145 क्विंटल एवं प्रा.कृ.सा.स. खम्हरिया में 4978 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने विक्रय फसल का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किसान भाईयों के बैंक खातों में करने के निर्देश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 197-1395

Comments
Post a Comment