नवीन प्रवेश प्रक्रिया के संबंध मंे बैठक 18 मई को

पन्ना 17 मई 18/जिला परियोजना समन्वयक जिला
शिक्षा केन्द्र पन्ना श्री विष्णु त्रिपाठी ने बताया है कि नवीन प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में 18 मई को शाम 4 बजे से बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पन्ना के सभागार में आयोजित की गयी है। 

उन्होंने बताया है कि निजी विद्यालयांे में सत्र 2016-17 में अध्ययनरत बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति किए जाने के विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किए गए थे। जिसके अनुपालन में विद्यालयों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। परन्तु प्रक्रिया में कुछ तकनीकी समस्या होने के कारण विद्यालयों को उक्त कार्य करने में परेशानी हो रही है। समस्याओं तथा सत्र 2018-19 में चल रही नवीन प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्राचार्य/प्रधानाध्यापक अशासकीय शाला जिला पन्ना को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 186-1384

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार