स्टेण्डिंग कमेटी गठित करने के निर्देश

पन्ना 17 मई 18/उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने बताया है कि समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को स्टेण्डिंग कमेटी का गठन कर बैठक का आयोजन कर आदेश/सूचना कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) जिला पन्ना को देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज दिनांक तक अनुभाग स्तर पर होने वाली कार्यवाही से संबंधित कोई भी आदेश/सूचना इस कार्यालय को अप्राप्त है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा स्टेण्डिंग कमेटी का गठन का आदेश ही जारी नही किया गया है। 

उन्होंने बताया है कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 30 मई 2018 को होना है तथा 30 मई से 4 जून 2018 के मध्य स्टेण्डिंग कमेटी की बैठकों का आयोजन होना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियांे को निर्देश दिए हैं कि स्टेण्डिंग कमेटी के गठन संबंधी आदेश जारी करते हुए उसकी प्रति इस कार्यालय को भिजवाएं। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर फोटोग्राफ, उपस्थिति पंजी एवं कार्यवाही विवरण की प्रति इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें। 
समाचार क्रमांक 188-1386

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा