मुख्यमंत्री ने दो जरूरतमंद को दी उपचार सहायता

पन्ना 17 मई 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से दो जरूरतमंद को एक लाख 50 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी ने बताया कि धाम मोहल्ला निवासी श्री पुनीत शर्मा को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री शर्मा के उपचार के लिए सिटी होस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर नार्थ सिविल लाइन जबलपुर को जारी गयी है। इसी प्रकार पन्ना निवासी श्री ऋषि डनायक को उपचार के लिए एक लाख रूपये की सहायता दी गयी है। यह राशि श्री डनायक के उपचार के लिए बंसल होस्पिटल बी-253 हिल्स रोड शाहपुरा भोपाल को जारी गयी है। 
समाचार क्रमांक 178-1376

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे