अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाखू एवं धूम्रपान निषेध दिवस 31 को

पन्ना 17 मई 18/प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाखू एवं धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाना है। इसका उद्देश्य युवाओं, छात्र, छात्राओं एवं जनजन में बढती हुई तम्बाखू/धूम्रपान की सेवन की प्रवृत्ति तथा बीडी, सिगरेट के दूष्परिणामों से अवगत कराना है ताकि इनके उपयोग से जनसामान्य को होने वाली केंसर, टीबी, हृदयाघात आदि की बीमारियों से बचाया जा सके। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण अशोक चतुर्वेदी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाखू एवं धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर इनके सेवन के दुष्परिणामों पर आधारित कार्यक्रम जैसे सेमिनार, रैली, पोस्टर प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्नमंच, चित्रकला प्रतियोगिताएं, नुक्कड नाटक, गीत एवं नृत्य आदि आयोजित किए जाएंगे।
समाचार क्रमांक 181-1379

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार