फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित


फरार आरोपी दिनेश पर 2500 रूपये का ईनाम घोषित


पन्ना 21 जुलाई 18/थाना सलेहा जिला पन्ना के प्रकरण क्र. 36/18 में फरार आरोपी दिनेश उर्फ खुन्नी सेन पिता रामनरेश उम्र 26 साल निवासी बंधौरा थाना सलेहा जिला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।

               प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपी दिनेश उर्फ खुन्नी सेन पिता रामनरेश उम्र 26 साल निवासी बंधौरा थाना सलेहा को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 2500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

पन्ना जिले में वर्तमान में कुल 37 ट्रांसफार्मर बकाया राशि के कारण असफल