Posts

Showing posts from January, 2018

सागौन के पेड़ काटते हुये तीन आरोपी गिरफ्तार

Image
पन्ना 31 जनवरी 18/ उत्तर वन मण्डल पन्ना के वन परिक्षेत्र विश्रामगंज के अंतर्गत लखनपुर सेहा मे सागौन के वृक्ष काटकर सिल्ली बनाते हुये तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रात्रि मे पकड़ने मे सफलता प्राप्त की है।     इस संबंध में जानकारी देते हुए वनमंडल अधिकारी उत्तर श्री सतेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि वन अपराध रोकने के लिये उत्तर वन मंडल के परिक्षेत्र विश्रामगंज, पन्ना, अजयगढ़, धरमपुर एवं देवेन्द्रनगर के रेंजरों को वन अपराध रोकने के लिये कड़े निर्देष दिये गये हैं। वनमंडल अधिकारी के निर्देष पर उपवन मण्डल अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह ने वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज मनोज सिंह बघेल के नेतृत्व मे परिक्षेत्र सहायक विश्रामगंज लीलाधर शाह, वन रक्षक अमान सिंह, अयूब खान, विनोद मौर्य, संजीव मिश्रा, आलोक उपाध्याय, प्रिंस सूत्रकार, कुलदीप तिवारी, परमलाल यादव (स्थाईकर्मी) वाहन चालक जीतेन्द्र सिंह एवं रामप्रसाद यादव की टीम गठित की। जिसे बीट विश्रामगंज के लखनपुर सेहा मे रात्रि गस्ती के लिये भेजा गया। रात्रि वन गस्ती मे बड़ा घाट, गरियार नाला तीन व्यक्तियों को सागौन का वृक्ष काटकर सिल्ली बना...

प्रधानमंत्री आवास योजना से जिले के 13256 ग्रामीणों को मिली पक्की छत

Image
पन्ना 31 जनवरी 18/ प्रत्येक जरूरतमंद को खुद का घर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अब तक पन्ना जिले के 13256 ग्रामीणों को पक्की छत मिल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने स्वीकृत 14436 आवासों में से इन ग्रामवासियों का खुद का घर होने का सपना पूरा कर दिया हैै। शेष जरूरत मंदों का भी यह सपना शीघ्र पूरा करने प्रशासकीय अमला निरंतर प्रयासरत है।      पन्ना जिले में पांच जनपद पंचायतें हैं, जिन्होंने 31 अक्टूबर 2017 तक शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 40 प्रतिशत आवास पूर्ण कर एक-एक लाख रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप प्राप्त कर चुकी हैं। इसी तरह जिला पंचायत पन्ना ने भी इस तिथि तक 42 प्रतिशत आवास पूर्ण कर दो लाख रूपये का पुरूस्कार शासन से प्राप्त किया है। पुरूस्कार योजना के कारण प्रतिस्पर्धा से जहां कम समय में गति के साथ आवास पूर्ण हुए वहीं आवासों की गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। इस संबंध में जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर 2017 तक पन्ना जिले की जनपद पंचायत पन्ना द्वारा 80 प्रतिशत आवास पूर्ण कर शासन द्वारा...

कलेक्ट्रेट में सुनी गयी 158 आवेदकों की समस्याएं

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकांे की समस्याएं सुनी। आवेदकों की समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण के लिए उपस्थित जिला अधिकारियों एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्ध्यम से विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। दिनांक 30 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 158 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आमजनता द्वारा बिजली बिल, बीपीएल में नाम जोडे जाने, उपचार सहायता राशि, परिवार सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, भूअर्जन, मुआवजा दिलाने आदि से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने आवेदकों से आवेदन से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया है। कलेक्टर के निर्देशन पर जनसुनवाई में आए जरूरतमंद आवेदकों को तहसीलदार पन्ना द्वारा दीनदयाल रसोई में भोजन के लिए टोकन प्रदाय किए गए।      उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को उपखण्ड स्तर तक के कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन करने के निर्देश दिए गए...

डाईट पन्ना में बैठक 2 फरवरी को

पन्ना 30 जनवरी 18/छात्रावास/आश्रमों के संचालन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री मनोज खत्री की अध्यक्षता में 2 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पन्ना के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.के. सतनामी ने समस्त अधीक्षक/अधीक्षिका अनु.जाति/जनजाति छात्रावास/आश्रम को निर्देश दिए है कि बैठक में एजेण्डानुसार जानकारी सहित निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समाचार क्रमांक 264-264

सेडमैप द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उधमिता विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 27 से 29 जनवरी तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में उद्यमिता विकास केन्द्रा द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 70 से 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्धेश्यण छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक एवं उद्यमशील बनाना। जागरूकता शिविर में जिला समन्वयक सेडमैप के डॉ0 नंद किशोर पचैरी द्वारा छात्रों को एक वैकल्पिक कैरियर के रूप में उद्यमशीलता व्यक्तित्व विकास सफल उद्यमी बनने के गुण तथा सूक्ष्म लघु उद्योगों की जानकारी दी गई।     कार्यक्रम के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ए.आर. रजक द्वारा छात्रों को शासन की योजनाओं की जानकारी समस्याओं से निपटने एवं व्यापार से दोगुनी आमदनी प्राप्त करने तथा बैंकों से ऋण प्राप्त करने के सुझाव दिये गये। उन्होंने पन्ना जिले में और अधिक नवीन छोटे बडे उद्योगों की स्थापना के लिए छात्रों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटेक्निक प्राचार्य एवं रश्मि चैरसिया द्वा...

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 40 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि ग्राम भरवारा निवासी श्री संतू को उपचार के लिए 40 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। यह राशि श्री संतू के उपचार के लिए चिरायु मेडिकल काॅलेज एण्ड होस्पिटल भैंसाखेडी भोपाल को जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 266-266

फरार आरोपियों पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/थाना अमानगंज जिला पन्ना के प्रकरण 47/18 में आरोपी देवराज सिंह पिता सुखलाल सिंह निवासी हिनौता थाना पवई एवं अन्य नफर आरोपियों पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा 10 हजार रूपये की ईनाम की घोषणा की गयी थी। प्रकरण की गंभीरता एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उद्घोषित ईनाम में पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा वृद्धि किए जाने अनुरोध गिया गया हैं।     पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री सतीश सक्सेना ने निहित प्रावधानों के अनुसार पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उद्घोषित ईनाम आदेश को निरस्त करते हुए देवराज सिंह ठाकुर निवासी हिनौत थाना पवई उम्र 32 वर्ष एवं अन्य 4 अज्ञात आरोपियों की गिरफ्ताी करेगा, करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके उसे 25 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। समाचार क्रमांक 267-267

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/तहसीलदार शाहनगर के प्रतिवेदन अनुसार अर्चना सिंह पति भगत उर्फ रामभगत निवासी ग्राम खमतरा तहसील शाहनगर को 24 जुलाई 2017 को सर्प ने काट लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक अर्चना सिंह के निकटतम वैध वारिस उसके पति भगत उर्फ रामभगत सिंह निवासी खमतरा तहसील शाहनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 268-268

कार्य करेंगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर्स पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए आवेदन 3 फरवरी तक

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/न्ययिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्देशित कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर (अर्द्धविधिक स्वयंसेवक) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर विधिक सेवा शिविर के आयोजन, ग्रामों एवं जनपद पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले लीगल एड क्लीनिक, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछडे, पीडित व्यक्तियों को सलाह तथा सहायता देने, लोक अदालत, मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।     उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण किसी भी आयु समूह के स्वस्थचित्त एवं चरित्रवान व्यक्ति पैरालीगल वालेन्टियर्स बन सकते हैं। पैरालीगल वालेन्टियर सेवाभाव से समाज के पिछडे तबको में विधिक जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए 3 फरवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 07732-251125 से सम्पर्क किया जा सकता है। समाचार क्रमांक 269-269

’भारतीय संविधान विश्व का सबसे अनूठा संविधान है’- जिला न्यायाधीश

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर पन्ना में समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं के सहभागिता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ वीणावादिनी माॅ सरस्वती एवं भारतीय स्वाधीन के नायक महात्मा गाॅधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत श्री अनुराग द्विवेदी प्रथम अपर न्यायाधीश द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का उपस्थितजनों को वाचन कराया गया।      जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार कोष्टा ने शिविर में उपस्थितजनों को भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए जीवन में अधिकारों के प्रति सजगता के साथ-साथ अपने कत्र्तव्यों को किये जाने की महत्ता पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान के भाग 4 (क) में वर्णित मूल कत्र्तव्यों के पालन के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक विकसित राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी यह है कि उस राष्ट्र के नागरिक मौलिक कत्र्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। ...

एकलव्य शिक्षा योजना-चयनित 42 छात्र/छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन 20 फरवरी तक

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला वनो.सह. संघ मर्यादित दक्षिण वन मण्डल के प्रबंध संचालक ने बताया है कि दक्षिण वन मण्डल पन्ना के अन्तर्गत लघु वनोपज संघ भोपाल द्वारा एकलव्य शिक्षा योजना नवंबर 2010 में प्रारंभ की गयी थी। योजना का उद्देश्य वन क्षेत्रों में निवास करने वाले तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों की शिक्षा हेतु ऐसी व्यवस्था करना है जिससे उनके होनहार बच्चे धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न हों। इसी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में दक्षिण वन मण्डल पन्ना के अन्तर्गत चयनित 42 छात्र/छात्राओं को 2 लाख 24 हजार 661 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदाय की गयी है।     उन्होंने कहा है कि विगत वर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु जिन तेन्दूपत्ता संग्राहकों, फड़ मुंशियों एवं प्राथमिक वनोपज समितियों के प्रबंधकों के बच्चों ने पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हो, योजना लागू है। दक्षिण वन मण्डल पन्ना अन्तर्गत वन परिक्षेत्र कार्यालय सलेहा, कल्दा, पवई, शाहनगर, मोहन्द्रा, रैपुरा एवं (बफरजोन) अमानगंज से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा है कि आवेदन फार्म निः...

गेंहू उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 15 फरवरी तक

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/शासन के निर्देशानुसार पन्ना जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी 26 मार्च से 26 मई 2018 तक की जाएगी। इस वर्ष गेंहू का प्रति क्विंटल मूल्य 1735 रूपये निर्धारित किया गया है। जिले में गेंहू खरीदी पूर्व वर्ष की भांति 41 खरीदी केन्द्रांे के माध्यम से की जाएगी। जिसके लिए नवीन किसानों के पंजीयन 15 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक किए जाने हैं। किसान भाई अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्र जाकर अपना पंजीयन कराएं।     इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी बी.एस. परिहार ने बताया कि पिछले वर्ष में पंजीकृत किसानों के बोए गए रकवे, भूमि अथवा बैंक खाता में कोई संशोधन हुआ है तो उसकी जानकारी वैध मोबाईल नम्बर के साथ खरीदी केन्द्र पर देना अनिवार्य है। नवीन किसान भाईयों के लिए पंजीयन फार्म खरीदी केन्द्र पर निःशुल्क उपलब्ध है। फार्म के साथ आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, समग्र परिवार आईडी, भूमि से संबंधित जानकारी, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने किसान भाईयों से निर्धारित समयावधि 15 फरवरी 2018 तक गेंहू खरीदी केन्द्रों प...

फरवरी माह से राशन का वितरण पूरी तरह आॅनलाईन

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार फरवरी 2018 से पहली तारीख से ही प्रत्येक राशन दुकान खोली जाएगी। राशन का वितरण पूरी तरह आॅनलाईन पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा। हितग्राहियों के फिंगर से ही राशन वितरण कराया जाएगा।     उन्होंने बताया कि अब तक यह व्यवस्था नगरीय क्षेत्र में लागू थी। फरवरी माह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शत प्रतिशत राशन वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाना है। माह की एक तारीख से 21 तारीख तक कोई भी उपभोक्ता अपना राशन संबंधित दुकान से प्राप्त कर सकता है। माह की 22 तारीख को राशन विक्रेता संबंधित विभाग में शेष स्टाॅक की जानकारी देगा। साथ ही माह में होने वाले वितरण की जानकारी बैठक आयोजित कर निगरानी समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इस समिति के अध्यक्ष ग्राम पंचायत के सरपंच होंगे। राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाले विक्रेताओं पर कडी कार्यवाही की जाएगी। समाचार क्रमांक 273-273

प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे जनशिक्षकों के रिक्त पद काउन्सिलिंग 2 फरवरी को

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान पन्ना के अन्तर्गत जिले के जनशिक्षकों के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि विकासखण्ड शाहनगर में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक अंग्रेजी विषय समूह का एक पद एवं जिले के 63 जनशिक्षा केन्द्रों के जनशिक्षकों के 30 पद रिक्त है। इन्हें प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक/अध्यापक संवर्ग के उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज के साथ एक प्रति लेकर जनशिक्षा केन्द्र में 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना में सम्पर्क किया जा सकता है। समाचार क्रमांक 274-274

पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय का लोकार्पण समारोह 2 फरवरी को

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर हड़हा रोड, पवई, जिला पन्ना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे से मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार), श्रम, स्कूल शिक्षा श्री दीपक जोशी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।      इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री, पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अद्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), महिला एवं बाल विकास श्रीमती ललिता यादव करेंगी। विशिष्टि अतिथि के रूप में मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जेल विभाग सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रताप सिंह यादव, विधायक पवई श्री मुकेश नायक, विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी, पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला योजना समिति पन्ना के सदस्य श्री सतानन्द गौतम...

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली व्हील चेयर

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/प्रदेश में निर्धन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण जिम्मेदारी) अधिनियम 1995 का संशोधन अधिनियम 1997 प्रभावशील है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पन्ना द्वारा स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्तता धारक को पात्रतानुसार निरंतर लाभान्वित किया जाता है। निःशक्त व्यक्तियों की शिक्षा, नियोजना और उनके लिए सकारात्मक कार्यवाही करने उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इसी कडी में 30 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय पन्ना श्री अशोक चतुर्वेदी द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित दिव्यांग श्री रामभगत प्रजापति पिता श्री हजारी लाल प्रजापति निवासी वार्ड नं. 10 नगर परिषद अमानगंज को व्हील चेयर प्रदाय की गयी। समाचार क्रमांक 276-276

तीन दिवसीय विधायक कप खेलों का आयोजन तहसील अमानगंज में

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया है कि विधान सभा क्षेत्र गुनौर के अन्तर्गत तहसील अमानगंज में विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी के अनुशंसा के अनुरूप 30 जनवरी से 01 फरवरी 2018 (कुल 03 दिवसीय) तक पुरूष वर्ग बाॅलीबाल एवं महिला वर्ग कबड्डी खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 30 जनवरी को विधायक श्री बागरी द्वारा किया गया। समापन अवसर 01 फरवरी को विधायक श्री बागरी द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा।     उन्होंने गुनौर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले गांवों एवं शहरी क्षेत्र के पुरूष तथा महिला वर्ग (आयु सीमा नही) खिलाडी/दल भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाडी इस आयोजित होने वाले बाॅलीबाल एवं कबड्डी खेल में अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने गांवों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों/निवासियों/खेल प्रेमियों से खिलाडियों के उत्साहवर्धन हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। समाचार क्रमांक 277-277

मौन धारण कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Image
पन्ना 30 जनवरी 18/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे कलेक्टर श्री मनोज खत्री की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, जिला कोषालय अधिकारी ओ.पी. गुप्ता सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। समाचार क्रमांक 278-278

समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित बंद नलजल योजनाओं की सुधार गति पर कलेक्टर ने की नाराजगी व्यक्त कन्या विवाह/दिव्यांग विवाह योजना का लाभ दिलाने व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं-कलेक्टर

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/पिछली समीक्षा बैठकों में भी बंद नलजल योजनाओं को गति के साथ दुरूस्त करने के निर्देश बार-बार दिए गए हैं। बावजूद इसके अब तक अपेक्षित प्रगति नही आयी है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी दल बनाकर संबंधित ग्राम पंचायत पहुंचे तथा नलजल योजना के दुरूस्तीकरण के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान बंद नलजल योजनाओं की सुधार गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंें आयोजित की गयी थी। बैठक में कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाईन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पानी रोको अभियान, आनन्द उत्सव, सौभाग्य योजना, मुनगा से सुपोषण अभियान, फसल गिरदावरी, कन्या विवाह/ दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, स्वरोजगार योजनाओं आदि के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की गयी।  बैठक में कलेक्टर ने कहा कि खराब हैण्डपम्पों की जानकारी भी तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने नलजल योजनाओं के सुधार के लिए दी गयी राशि का उपयोगिता ...

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/तहसीलदार शाहनगर के प्रतिवेदन अनुसार अंश यादव पिता श्री रागमणि यादव उम्र 03 वर्ष की मृत्यु शौचालय हेतु खुदे गड्ढे (टंैक) में गिरने के कारण पानी में डूबने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने अंश यादव के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रागमणि यादव निवासी ग्राम चैपरा तहसील शाहनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं। समाचार क्रमांक 249-249

मुख्यमंत्री ने दी उपचार सहायता

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने स्वैच्छानुदान मद से एक जरूरतमंद को 50 हजार रूपये की उपचार सहायता दी है। अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी ने बताया कि ग्राम गढी पडरिया निवासी श्रीमती पुनिया चैधरी को उपचार के लिए 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी है। यह राशि श्रीमती पुनिया चैधरी के उपचार के लिए नवोदय कंेसर होस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर 41 एमपी नगर भोपाल को जारी की गयी है। समाचार क्रमांक 250-250

फरार स्थाई वारंटी पर 500 रूपये का ईनाम घोषित

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के प्रकरण 1143/10 में फरार स्थाई वारंटी शिब्बू खान पिता ईद्दू खान उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 11 मस्जिद के पास निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने फरार स्थाई वारंटी शिब्बू खान पिता ईद्दू खान को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। समाचार क्रमांक 251-251

नेशनल लोक अदालत 10 फरवरी को नेशनल लोक अदालत में विद्युत उपभोक्ताओं को शर्तो पर दी जाएगी छूट

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा के कुशल मागदर्शन में 10 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इस सम्बंध में सचिव एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135, 138 एवं 126 के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण पर नियमानुसार छूट दी जाएगी। इनमें सभी तरह के घरेलु, 5 किलो बाट भार तक के कृषि, गैर घरेलु 10 अश्वशक्ति तक के औद्योगिक प्रकरणों को निराकरण के लिए रखा जाएगा। प्रीलिटिगेशन स्तर पर कम्पनी द्वारा अंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 40 प्रतिशत एवं अंकलित राशि के भुगतान में चूक हो जाने पर लगने वाली राशि में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी प्रकार लिटिगेशन स्तर पर कम्पनी द्वारा अंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 25 प्रतिशत एवं अंकलित राशि के भुगतान में चूक हो जाने पर लगने वाली राशि में 100 प्रतिशत की छूट...

नेशनल लोक अदालत संबंधी प्रेस कान्फ्रेंस 5 फरवरी को

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि लोक अदालत के सफलतम आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से जिला न्यायालय परिसर एडीआर सेंटर पन्ना में प्रेस कान्फ्रेसिंग का आयोजन जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेसिंग में समस्त पत्रकार/इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 253-253

जबलपुर में कुलपति प्रो. बिसेन ने डाॅ. किरार को किया सम्मानित

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. बी. एस. किरार को कुलपति प्रो. पी.के. बिसेन, जवाहर लाल नेहरू कृषि विष्व विद्यालय जबलपुर द्वारा 26 जनवरी 2018 को प्रषस्ति पत्र, शील्ड एवं दस हजार रूपये आदि से उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया। डाॅ. किरार जून 2012 से जिले के सभी विकासखण्डांे के दूरस्थ गाॅवों तक विभिन्न विस्तार गतिविधियों प्रषिक्षण, प्रदर्षन, प्रक्षेत्र भ्रमण, किसान दिवस, प्रदर्षनी, किसान मोबाइल संदेष आदि के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक का फैलाव कर रहे है। इन्ही सब उपलब्धियों के आधार पर उन्हें विष्वविद्यालय की उच्च स्तरीय समिति द्वारा 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों के संस्था प्रमुखों में से डाॅ. किरार के नाम चयन अवार्ड हेतु किया गया। इस उपलब्धियों के लिये कृषि महाविद्यालय, टीकमगढ़ अधिष्ठाता डाॅ. बी. एल. शर्मा एवं के.वी.के. पन्ना के डाॅ. आर.के. जायसवाल, डाॅ. आर.पी. सिंह, एन.के. पन्द्रे, हरिहर सिंह यादव एवं शान खान द्वारा बधाइयाॅ एवं हर्ष व्याप्त किया है। समाचार क्रमांक 254-254

कृषि साख सहकारी समिति बृजपुर को गेहूॅ उर्पाजन केन्द्र बनाया

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लक्ष्मीपुर में कोई समिति प्रबंधक नही है। उन्होंने बताया कि उपार्जन कार्य किये जाने हेतु प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बृजपुर को भारतीय खाद्य निगम द्वारा अनुबंधित वेयर हाउस लक्ष्मीपुर में गेहॅू उपार्जन का कार्य करने के लिये अधिकृत किया गया है। समाचार क्रमांक 255-255

परामर्शदात्री समिति की बैठक आज

पन्ना 29 जनवरी 18/जल संसाधन संभाग पन्ना की परामर्शदात्री समिति की बैठक कार्यपालन यंत्री की अध्यक्षता में 30 जनवरी को शाम 4 बजे कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग पन्ना के कक्ष में आयोजित की जा रही है। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुवराज वारके ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। समाचार क्रमांक 256-256

समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 6 फरवरी को

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/समाधान आॅनलाईन कार्यक्रम 6 फरवरी को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र में आयोजित किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जिले की गतिविधियों विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अपने विभाग से संबंधित जानकारी 2 फरवरी तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के साथ बैठक में 6 फरवरी को कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल मेें उपस्थित रहें। समाचार क्रमांक 257-257

गणतंत्र दिवस परेड में शौर्या दल को प्रथम स्थान

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/शौर्या दल महिला सशक्तिकरण महिला एवं बाल विकास विभाग की अभिनव व अनूठी पहल है जिसमें प्रशासन एवं सामाजिक भागीदारी से महिलाओं के विरूद्व उत्पीड़न को रोकने एवं उन्हें उनका हक दिलाने के लिए जिले के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक शौर्या दल का गठन किया गया है। जो न केवल जन समुदाय को जागरूक करता है, बल्कि समाज को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास कर रहा है, साथ ही नशा मुक्ति, महिला उत्पीड़न, कुपोषण कम करना, एनीमिया नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा विकास, बाल विवाह, दहेज प्रथा रोकथाम, परिवार नियोजन, देशभक्ति, समाज संवेदीकरण का कार्य कर रही है। भरत सिंह राजपूत प्रभारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के मार्गदर्शन में शौर्या दल सदस्यों नें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर आयोजित परेड में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसमें परेड की कमांडर कु0 उत्तरा त्रिपाठी रहीं। परेड में गौरव चंसौरिया, लेखापाल आशीष शर्मा, सा0 कार्यकर्ता विशेष सहयोग प्रदान किया। समाचार क्रमांक 258-258

लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग पर 8 टन से भारी वाहनों पर प्रतिबंध अवहेलना करने वालों पर धारा 188 के तहत होगी कार्यवाही

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन ईकाई-1 पन्ना द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग लम्बाई 15.25 कि.मी. का निर्माण 29 मई 2015 में पूर्ण किया गया था जिसकी अधिकतम भार क्षमता 1.26 एमएसए है। कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि वर्तमान में भारी वाहनों के आवागमन से उक्त रोड खराब हो रही है। रोड पर चल रहे रेत से भरे ट्रकों का भार रोड की अधिकतम भार क्षमता से अधिक है। महाप्रबंधक द्वारा लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग पर 8 टन एक्सिल लोडेड से भारी वाहनों के आवागमन की निषेधाज्ञा जारी करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि भारी आवागमन करने वाले वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध नही लगाया गया तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। कलेक्टर श्री खत्री ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग पर 8 टन एक्सिल लोडेड से भारी वाहनों के आवागमन पर आदेश जारी होने के दिनांक से दो माह की अवधि तक प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश यात्री बसों एवं यात्रियों से संबंधित वाहनों पर प्रभावशील नही होगा। आदेश की अवहेलना किए ज...

सहायक अध्यापक को मिला कारण बताओ सूचना पत्र

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/खण्ड स्तरीय दल द्वारा शा.प्रा. शाला नयागांव, संकुल मैन्हा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शा.प्रा. शाला नयागांव, संकुल मैन्हा के सहायक अध्यापक दिलीप कुमार चक्रवर्ती बिना किसी सूचना के अनाधिकृत अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक द्वारा जिन छात्रों को पढाया गया है उनका शैक्षणिक स्तर अत्यंत न्यून पाया गया है। प्रधानाध्यापक मा.शा. नयागांव द्वारा सहायक अध्यापक श्री चक्रवर्ती को बीआरसीसी शाहनगर में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु मुक्त किया गया था, किन्तु आप प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित नही हुए। विद्यालय के कर्मचारियान पंजी माह नवंबर 2017 का अवलोकन करने पर पाया गया कि 20 नवंबर से 25 नवंबर 2017 तक काॅलम में आपके द्वारा पंजी में सफेदा लगाकर हस्ताक्षर किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया है कि शा.प्रा. शाला नयागांव, संकुल मैन्हा के सहायक अध्यापक दिलीप कुमार चक्रवर्ती का यह कृत्य म0प्र0 पंचायत अध्यापक संवर्ग (नियोजन एवं सेवा की शर्ते) नियम 2008 के नियम-8 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। उन्होंने सहायक अध्यापक क...

कलेक्टर ने लक्ष्मीपुर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/जिले में पल्स पोलियो अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए कलेक्टर मनोज खत्री के निर्देशन में डाॅ. एल.के. तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. प्रदीप गुप्ता द्वारा जिलेभर में कुल 1250 बूथ तैयार किये गये है। इसके अलावा 38 मोबाइल टीम, 69 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। इस पूरे चरण के संचालन के लिए 3067 कर्मचारी लगाये गये है। पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का जिला स्तर पर शुभारंभ श्री मोहन लाल कुशवाहा नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने ग्राम लक्ष्मीपुर के पोलियो बूथ पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।   इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीएम डाॅ. ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि इस दौरान कलेक्टर के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तिवारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने जिले के समस्त नर्सरी स्कूल के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए टीम को भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में स्वास्थ्य विभाग के निचले अमले तक अभियान के भलीभांति संचालन हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही जिल...

डाईट पन्ना में कार्यशाला सम्पन्न

Image
पन्ना 29 जनवरी 18/शासन के निर्देशानुसार आर.टी.आई. 2009 के अंतर्गत जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना द्वारा डाईट पन्ना में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. बाल संरक्षण आयोग भोपाल की सदस्य श्रीमती अंजू मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत के शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी, नगरपलिका एवं नगर पंचायत के आर.टी.ई. शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी, महिला सशक्तीकरण/बाल संरक्षण समिति/किशोर न्याय के अशासकीय सदस्य, शिक्षक, प्राचार्य, अशासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, बाल संरक्षण समिति के सदस्य श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती बंदना जडिया, श्रीमती यादव एवं श्री सुदीप श्रीवास्तव, किशोर न्यायाबोर्ड के अशासकीय सदस्य श्रीमती रूप नगायच, महिला सशक्तिकरण क...

नपा अध्यक्ष ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

Image
पन्ना 28 जनवरी 18/जिला चिकित्सालय पन्ना में श्री मोहनलाल कुशवाहा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।     कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.एल.के.तिवारी, प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ.डी.के.गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. प्रदीप गुप्ता, श्रीमती किरण खरे, डी.व्ही.एस.प्रभारी, श्री मनीष विश्वकर्मा आर.आई.डाटा मैनेजर, श्री नरेश विश्वकर्मा व्ही.सी.सी.एम. ने बच्चों को दो बूूंद पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। डाॅ. प्रदीप गुप्ता जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले मे कुल 1357 टीमे बनाई गई हैं । जिसमें 3067 कर्मचारियो को नियुक्त किया गया है । इनके कार्य का सुपरवीजन 279 सुपरवाईजरों द्वारा कराया जा रहा है ।     जिला स्तर से 05 नोडल अधिकारियो को पर्यवेक्षण कार्य हेतु सभी ब्लाकों मे भेजा गया है । शहरी क्षेत्र मे प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ.डी. के. गुप्ता एवं प्रभारी अरबन पी.एच.सी. डाॅ. जी.पी.आर्या बूथों का निरीक्षण कर सतत निगरानी रखेंगे। जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा जिले मे किसी...

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंट्रोल रूम स्थापित

पन्ना 28 जनवरी 18/भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पन्ना जिले को अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है। जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर निवासरत परिवार कीे योजना से संबंधित समस्या दूर करने के लिए जिला पंचायत पन्ना में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री रामनजर पटेल जिला पंचायत पन्ना को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-252224 है। किसी भी हितग्राही, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक अथवा अन्य किसी को इस योजनांतर्गत किसी तरह परेशानी आती है तो वह इस नम्बर पर संपर्क कर सकता है।         उन्होंने बताया कि आगामी दो माह में 150 से अधिक शौचालय निर्माण कराने वाली ग्राम पंचायतों में से सर्वोच्च स्थान वाली ग्राम पंचायत को जिला स्तरीय कार्यक्रम में 20000/- रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय स्थान वाली पंचायत को 10000/- एवं तृतीय...

कक्षा 1 एवं 2 का मूल्यांकन नए पैटर्न पर होगा

पन्ना 28 जनवरी 18/शासन के निर्देशानुसार सत्र 2017-18 में कक्षा 1 एवं 2 का मूल्यांकन नए पैटर्न पर आधारित होगा। जिसमें हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषय का वार्षिक मूल्यांकन राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदाय अभ्यास पुस्तिका के आधार पर संबंधित शिक्षक द्वारा कराया जाएगा। इस बार इन छात्रों को दिए जाने वाले प्रगति पत्रक लर्निंग आउटकम्स आधारित होंगे।      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा 1 एवं 2 का वार्षिक मूल्यांकन 1 से 28 फरवरी 2018 की अवधि में किया जाएगा। इन कक्षाओं की मुद्रित अभ्यास पुस्तिका सभी विद्यालयों में पहुंचा दी गई हैं। शेष कक्षाओं 3 से 7 तक की परीक्षाएं पूर्व निर्देशानुसार ही आयोजित की जाएंगी। समाचार क्रमांक 245-245   

लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित

पन्ना 28 जनवरी 18/ग्राम लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग भारी वाहनों के आवागमन से खराब हो रहा है। मार्ग की अधिकतम भार वहन क्षमता से अधिक भारी वाहनों के आवागमन से किसी भी अप्रिय घटना होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए लोकहित में कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर से देवेन्द्रनगर मार्ग पर 8 टन एक्सेल लोडेड से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की दिनांक से दो माह तक के लिए लगाया गया है। यात्री बसों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। समाचार क्रमांक 244-244   

गणतंत्र दिवस पर मिनी मैराथन दौड आयोजित मंत्री सुश्री मेहदेले ने हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारंभ कराई

Image
 पन्ना 27 जनवरी 18/कलेक्टर पन्ना के निर्देशन मे नेहरू युवा केन्द्र पन्ना द्वारा गणतंत्र दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन अपरांह 3ः00 बजे से किया गया। यह दौड एन.एम.डी.सी. कालोनी के पास अजयगढ़ बाईपास रोड से प्रारंभ हुई। सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पी.एच.ई एवं जेल विभाग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारंभ कराई गयी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री मौजूद रहे। इस मिनी मैराथन दौड में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूवर्क सहभागिता दिखायी।  मैराथन दौड़ टकरा मोड, पुराना पन्ना से होते हुए भारत स्काउट गाइड कैम्प गौर के चोपड़ा के पास समाप्त हुई। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि श्री रविराज यादव जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग में अन्नू चैधरी ने प्रथम, निकिता सिंह द्वितीय एवं अंजना चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग में राजू गौड प्रथम, अरूण राय द्वितीय एवं शुभम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश् कुुमार म...

गणतंत्र दिवस पर झांकियों ने बिखेरी विकास की किरणें जिला पंचायत की आवास योजना एवं डिजीटल इंडिया की झांकी को मिला प्रथम स्थान

Image
 पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान पन्ना में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। लोक नृत्यों एवं गीतों के माध्यम से झांकियों ने गणतंत्र दिवस समारोह में विकास की किरणें बिखेरी। समारोह में जिला पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना की झांकी को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। दूसरा स्थान जिला शिक्षा केन्द्र की झांकी को मिला जिसमें कोई बच्चा छूट न जाए शिक्षा के अधिकारों से थीम पर प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाना, देश की रक्षा कर रहीं महिलाओं के बढते कदम आदि को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। तृतीय पुरस्कार पशुपालन विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ। जिसमें आचार्य विद्या सागर गौसंवर्धन योजना द्वारा दुग्ध उत्पादन बढाने एवं कडक नाथ मुर्गीपालन योजना को दर्शाया गया।     समारोह में कृषि विभाग ने सोलर पम्प तथा उद्यानिकी विभाग की झांकी ने ज...

प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे जनशिक्षकों के रिक्त पद

पन्ना 27 जनवरी 18/जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान पन्ना के अन्तर्गत जिले के जनशिक्षकों के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि विकासखण्ड शाहनगर में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक अंग्रेजी विषय समूह का एक पद एवं जिले के 63 जनशिक्षा केन्द्रों के जनशिक्षकों के 30 पद रिक्त है। इन्हें प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक/अध्यापक संवर्ग के उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज के साथ एक प्रति लेकर जनशिक्षा केन्द्र में 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना में सम्पर्क किया जा सकता है। समाचार क्रमांक 241-241 पन्ना 27 जनवरी 18/जिला शिक्षा केन्द्र सर्वशिक्षा अभियान पन्ना के अन्तर्गत जिले के जनशिक्षकों के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि विकासखण्ड शाहनगर में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक अंग्रेजी विषय समूह का एक पद एवं जिले के 63 जनशिक्षा केन्द्रो...

दिव्यांग को वितरित किए गए सहायक उपकरण

पन्ना 27 जनवरी 18/प्रदेश में निर्धन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण जिम्मेदारी) अधिनियम 1995 का संशोधन अधिनियम 1997 प्रभावशील है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पन्ना द्वारा स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्तता धारक को पात्रतानुसार निरंतर लाभान्वित किया जाता है। निःशक्त व्यक्तियों की शिक्षा, नियोजना और उनके लिए सकारात्मक कार्यवाही करने उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इसी कडी में 27 जनवरी को सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण विभाग के जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पन्ना में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री अशोक चतुर्वेदी द्वारा दिव्यांग श्री रामलाल यादव निवासी रानीगंज मोहल्ला पन्ना को ट्रायसाइकिल प्रदाय की गयी। समाचार क्रमांक 242-242

हीरों की नीलामी 29 जनवरी से

Image
पन्ना 27 जनवरी 18/जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 366 नग हीरो की नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित हीरा कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने बताया कि नीलामी 29 जनवरी से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 366 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 279.82 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 28 लाख 39 हजार 358 रूपये है। इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। हीरा नीलामी नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी हीरा अधिकारी, हीरा कार्यालय पन्ना दूरभाष क्रमांक 07732-252017 पर प्राप्त कर

गणतंत्र दिवस में मंत्री सुश्री मेहदेले ने ध्वजारोहण करके ली सलामी जिलेभर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस जिलेभर में आन-बान और शान से मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र के रक्षकों का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न शालाओं के बच्चों ने सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों द्वारा मनोहारी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों ने शासन की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाआंे की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की। समारोह का समापन उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकियों के विजेताओं को पुरस्कृत करने से हुआ। मंत्री सुश्री मेहदेले इसके बाद प्राथमिक शाला तारा में जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज में शामिल हुई। उन्होंने शाम 7 बजे छत्रसाल पार्क में आयोजित भारत पर्व का शुभारंभ किया। जिलेभर में हर्ष और उल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया।     गणतंत्र दिवस स...

मंत्री सुश्री मेहदेले ने बच्चों के साथ खाई खीर-पूरी

Image
पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेभर में सभी प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में विशेष मध्यान्ह भोज आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले की आदर्श मानी जाने वाली प्राथमिक शाला तारा में आयोजित किया गया। यहां सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग ने बच्चों के साथ खीर-पूरी खाई। इसमें शामिल होकर विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।     जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री माधवेन्द्र सिंह, श्री सतानन्द गौतम, श्री आशुतोष मेहदेले, एसडीएम जे.एस. बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना सुश्री तपस्या जैन सहित अन्य अधिकारीगण तथा स्कूली बच्चे सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। समाचार क्रमांक 236-236

भारत पर्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Image
 पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला मुख्यालय मंे भारत पर्व का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्रसाल पार्क पन्ना में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग द्वारा दीप प्रज्जलवन कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं अन्य जिलों से आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगायी गयी।     छत्रसाल पार्क पन्ना में शाम 07 बजे से रंगारंग लोकरंजन कार्यक्रम आरंभ हुए। जिसमें सबसे पहले खेल विभाग पन्ना के प्रशिक्षक श्री प्रकाश के नेतृत्व में स्थानीय खिलाडियों द्वारा राजकीय खेल मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया। खिलाडियों ने चुस्ती फुर्ती एकाग्रता का परिचय देते हुए मलखम्ब की विभिन्न कलाएं प्रदर्शित की। इन खिलाडियों में तीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भी शामिल है। इसके बाद पुराना पन्ना प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांक...

मंत्री सुश्री मेहदेले ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया विकास प्रदर्शनी शासन की गतिविधियों को एक स्थान पर प्रदर्शित करने का सराहनीय प्रयास है-मंत्री सुश्री मेहदेले

Image
पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय छत्रसाल पार्क में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय पन्ना द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग ने फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का उपस्थितों के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह शासन की गतिविधियों को एक स्थान पर प्रदर्शित करने का सराहनीय प्रयास है। आमजनता को इससे आवश्यक रूप से लाभ पहुंचेगा। जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण भी आमजनता को किया गया। विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, श्री आशुतोष मेहदेले, अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री नीलू सोनी तथा आमजन उपस्थित रहे। ...