मंत्री सुश्री मेहदेले ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया विकास प्रदर्शनी शासन की गतिविधियों को एक स्थान पर प्रदर्शित करने का सराहनीय प्रयास है-मंत्री सुश्री मेहदेले

पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय छत्रसाल पार्क में भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय पन्ना द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग ने फीता काटकर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का उपस्थितों के साथ अवलोकन किया। इस अवसर पर विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह शासन की गतिविधियों को एक स्थान पर प्रदर्शित करने का सराहनीय प्रयास है। आमजनता को इससे आवश्यक रूप से लाभ पहुंचेगा। जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण भी आमजनता को किया गया। विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, श्री आशुतोष मेहदेले, अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री नीलू सोनी तथा आमजन उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 238-238




Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

नेशनल लोक अदालत में मिलेगी विद्युत प्रकरणों में छूट

रात्रि गश्त के दौरान सागौन सिल्लियाॅ जप्त