कार्य करेंगे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर्स पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए आवेदन 3 फरवरी तक

पन्ना 30 जनवरी 18/न्ययिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश सिंह राणा ने बताया है कि मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्देशित कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेन्टियर (अर्द्धविधिक स्वयंसेवक) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले मंे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर विधिक सेवा शिविर के आयोजन, ग्रामों एवं जनपद पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले लीगल एड क्लीनिक, पुलिस थानों में समाज के कमजोर, पिछडे, पीडित व्यक्तियों को सलाह तथा सहायता देने, लोक अदालत, मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण किसी भी आयु समूह के स्वस्थचित्त एवं चरित्रवान व्यक्ति पैरालीगल वालेन्टियर्स बन सकते हैं। पैरालीगल वालेन्टियर सेवाभाव से समाज के पिछडे तबको में विधिक जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। पैरालीगल वालेन्टियर्स बनने के लिए 3 फरवरी को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 07732-251125 से सम्पर्क किया जा सकता है।
समाचार क्रमांक 269-269

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार