मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 29 जनवरी 18/तहसीलदार शाहनगर के प्रतिवेदन अनुसार अंश यादव पिता श्री रागमणि यादव उम्र 03 वर्ष की मृत्यु शौचालय हेतु खुदे गड्ढे (टंैक) में गिरने के कारण पानी में डूबने से हो गयी थी। तहसीलदार के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहनगर द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने अंश यादव के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रागमणि यादव निवासी ग्राम चैपरा तहसील शाहनगर जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 249-249

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा