गणतंत्र दिवस पर मिनी मैराथन दौड आयोजित मंत्री सुश्री मेहदेले ने हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारंभ कराई
पन्ना 27 जनवरी 18/कलेक्टर पन्ना के निर्देशन मे नेहरू युवा केन्द्र पन्ना द्वारा गणतंत्र दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन अपरांह 3ः00 बजे से किया गया। यह दौड एन.एम.डी.सी. कालोनी के पास अजयगढ़ बाईपास रोड से प्रारंभ हुई। सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पी.एच.ई एवं जेल विभाग द्वारा हरी झण्डी दिखाकर दौड प्रारंभ कराई गयी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री मौजूद रहे। इस मिनी मैराथन दौड में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूवर्क सहभागिता दिखायी। मैराथन दौड़ टकरा मोड, पुराना पन्ना से होते हुए भारत स्काउट गाइड कैम्प गौर के चोपड़ा के पास समाप्त हुई। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि श्री रविराज यादव जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग में अन्नू चैधरी ने प्रथम, निकिता सिंह द्वितीय एवं अंजना चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग में राजू गौड प्रथम, अरूण राय द्वितीय एवं शुभम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश् कुुमार मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहन लाल कुशवाहा, अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी, एसडीएम पन्ना जे.एस. बघेल, श्री संदेश अग्रवाल, श्री दीपेश व्यास, श्री कैलाश गुप्ता, श्री स्वामी प्रसाद मिश्रा, श्री वीरेन्द्र गुप्ता पार्षद, श्री राजकुमार, श्री तरूप पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजन मे श्री राजकुमार मिश्रा पी.टी.आई डाइट, श्रीमती अंजनी श्रीवास्तव क्रीड़ा अधिकारी, प्रकाश पी.टी.आई खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मिश्रा जी पी.टी.आई उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना, श्री शर्मा जी पी.टी.आई, श्री सुधीर मिश्रा, श्री रामकिशोर पटेल, श्री मिथलेश त्यागी, नेहा त्रिपाठी, रूचि पाठक, रोशनी शिवहरे, श्री अरविंद लोधी, श्री विजय कबीरपंथी का सहयोग सराहनीय रहा।
समाचार क्रमांक 239-239

Comments
Post a Comment