जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली व्हील चेयर

पन्ना 30 जनवरी 18/प्रदेश में निर्धन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण जिम्मेदारी) अधिनियम 1995 का संशोधन अधिनियम 1997 प्रभावशील है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पन्ना द्वारा स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्तता धारक को पात्रतानुसार निरंतर लाभान्वित किया जाता है। निःशक्त व्यक्तियों की शिक्षा, नियोजना और उनके लिए सकारात्मक कार्यवाही करने उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इसी कडी में 30 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय पन्ना श्री अशोक चतुर्वेदी द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित दिव्यांग श्री रामभगत प्रजापति पिता श्री हजारी लाल प्रजापति निवासी वार्ड नं. 10 नगर परिषद अमानगंज को व्हील चेयर प्रदाय की गयी।
समाचार क्रमांक 276-276

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार