’भारतीय संविधान विश्व का सबसे अनूठा संविधान है’- जिला न्यायाधीश
पन्ना 30 जनवरी 18/जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री राजेश कुमार कोष्टा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर पन्ना में समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ताओं के सहभागिता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ वीणावादिनी माॅ सरस्वती एवं भारतीय स्वाधीन के नायक महात्मा गाॅधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत श्री अनुराग द्विवेदी प्रथम अपर न्यायाधीश द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का उपस्थितजनों को वाचन कराया गया।
जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार कोष्टा ने शिविर में उपस्थितजनों को भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए जीवन में अधिकारों के प्रति सजगता के साथ-साथ अपने कत्र्तव्यों को किये जाने की महत्ता पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संविधान के भाग 4 (क) में वर्णित मूल कत्र्तव्यों के पालन के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक विकसित राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी यह है कि उस राष्ट्र के नागरिक मौलिक कत्र्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें।
श्री अमिताभ मिश्र विशेष न्यायाधीश पन्ना ने भारतीय संविधान की विशेषताओं का वर्णन करते हुए संविधान की मूल भावना ’लोकतंत्र’ को जनमानस को आत्मसात करने को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कविता पाठ करते हुए नदियाॅ की तुलना जीवन से करते हुए हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का और अंततः जिस प्रकार नदियाॅ समुद्र में मिलती है उसी प्रकार मानव जीवन ’मोक्ष’ को प्राप्त हो ऐसा कर्म करने हेतु उपस्थिजनों को प्रेरित किया।
न्यायिक मजिस्टेªट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना श्री दिनेश सिंह राणा ने श्रोतागणों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं यथा-गरीबी उन्मूलन, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं, अनुसूचित जाति, जनजाति हेतु संचालित योजनाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु संचालित योजनाएं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, लीगल एड क्लीनिक एवं पैरालीगल वालेन्टियर्स आदि की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समापन नालसा थीम साॅग ’एक मुट्ठी आसमान’ को सुनकर किया गया। कार्यक्रम में श्री जे.के.राव तैलंग अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ पन्ना, जिला पन्ना के समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषकगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 270-270

Comments
Post a Comment