भारत पर्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पन्ना 27 जनवरी 18/गणतंत्र दिवस की संध्या पर जिला मुख्यालय मंे भारत पर्व का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्रसाल पार्क पन्ना में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पीएचई एवं जेल विभाग द्वारा दीप प्रज्जलवन कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं अन्य जिलों से आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगायी गयी।
छत्रसाल पार्क पन्ना में शाम 07 बजे से रंगारंग लोकरंजन कार्यक्रम आरंभ हुए। जिसमें सबसे पहले खेल विभाग पन्ना के प्रशिक्षक श्री प्रकाश के नेतृत्व में स्थानीय खिलाडियों द्वारा राजकीय खेल मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया। खिलाडियों ने चुस्ती फुर्ती एकाग्रता का परिचय देते हुए मलखम्ब की विभिन्न कलाएं प्रदर्शित की। इन खिलाडियों में तीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी भी शामिल है। इसके बाद पुराना पन्ना प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांकेतिक भाषा में हृदयस्पर्शी प्रस्तुति दी गयी। मुख्य अतिथि एवं सभी दर्शकों ने सांकेतिक भाषा में ही इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जबलपुर एवं सागर से आए दल द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। सागर से आयी अनीता दोहरे एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत बधाई नृत्य ने सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों के साथ प्रस्तुत इस लोक नृत्य का दर्शकों ने आनन्द उठाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविराज सिंह यादव, कलेक्टर श्री मनोज खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल, श्री आशुतोष मेहदेले, अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, एसडीएम पन्ना जे.एस. बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना अरूण पटैरिया, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत संजय सिंह परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षदगण, पत्रकारबन्धु तथा बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 237-237

Comments
Post a Comment