दिव्यांग को वितरित किए गए सहायक उपकरण

पन्ना 27 जनवरी 18/प्रदेश में निर्धन एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण जिम्मेदारी) अधिनियम 1995 का संशोधन अधिनियम 1997 प्रभावशील है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग पन्ना द्वारा स्पर्श अभियान के तहत 40 प्रतिशत या अधिक निःशक्तता धारक को पात्रतानुसार निरंतर लाभान्वित किया जाता है। निःशक्त व्यक्तियों की शिक्षा, नियोजना और उनके लिए सकारात्मक कार्यवाही करने उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इसी कडी में 27 जनवरी को सामाजिक न्याय निःशक्तजन कल्याण विभाग के जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पन्ना में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री अशोक चतुर्वेदी द्वारा दिव्यांग श्री रामलाल यादव निवासी रानीगंज मोहल्ला पन्ना को ट्रायसाइकिल प्रदाय की गयी।
समाचार क्रमांक 242-242

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार