स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंट्रोल रूम स्थापित

पन्ना 28 जनवरी 18/भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत पन्ना जिले को अक्टूबर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य है। जिसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर निवासरत परिवार कीे योजना से संबंधित समस्या दूर करने के लिए जिला पंचायत पन्ना में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री रामनजर पटेल जिला पंचायत पन्ना को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07732-252224 है। किसी भी हितग्राही, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक अथवा अन्य किसी को इस योजनांतर्गत किसी तरह परेशानी आती है तो वह इस नम्बर पर संपर्क कर सकता है।

        उन्होंने बताया कि आगामी दो माह में 150 से अधिक शौचालय निर्माण कराने वाली ग्राम पंचायतों में से सर्वोच्च स्थान वाली ग्राम पंचायत को जिला स्तरीय कार्यक्रम में 20000/- रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय स्थान वाली पंचायत को 10000/- एवं तृतीय स्थान वाली पंचायत को 5000/- की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

समाचार क्रमांक 246-246   

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे