फरार स्थाई वारंटी पर 500 रूपये का ईनाम घोषित

पन्ना 29 जनवरी 18/थाना कोतवाली जिला पन्ना के प्रकरण 1143/10 में फरार स्थाई वारंटी शिब्बू खान पिता ईद्दू खान उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 11 मस्जिद के पास निवासी आगरा मोहल्ला पन्ना की गिरफ्तारी एवं पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए है किन्तु अभी तक कोई पता नही चल सका है।



प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने फरार स्थाई वारंटी शिब्बू खान पिता ईद्दू खान को बंदी बनाने अथवा बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को 500 रूपये के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेगुलेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जिला पन्ना का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।
समाचार क्रमांक 251-251

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक