दिव्यांग बच्चों के बीच स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता

पन्ना 03 अक्टूबर 18/जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना एंव एनजीओ जय गुरूदेव ग्र्रुप आॅफ सोशल आॅर्गनाइजेशन से संचालित सीडब्ल्यूएसएन हाॅस्टल पन्ना में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलब्ध में दिव्यांग बच्चों के बीच स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हाॅस्टल के दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिता मंे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सभी बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदर्शित कर दिया कि हम किसी से कम नही हैं।

प्रतियोगिता में किसी ने ग्रीन पन्ना एवं क्लीन पन्ना, किसी ने वृक्षारोपण, किसी ने पर्यावरण संरक्षण, किसी ने जल संरक्षण पर चित्रकला बनाते हुए उसमें पेंटिंग की। इस अवसर पर हाॅस्टल के सभी स्टाॅफ ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्डन गोविंद मणि यादव, नरेन्द्र बागरी, आशीष खरे, कविता नामदेव, लालता प्रसाद लोध, मिथलेश वर्मन, शारदा प्रसाद बाल्मीक एवं दिव्यांग छात्र तथा उनके माता-पिता उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 43-3158

Comments

Popular posts from this blog

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार

पन्ना जिले में मणिपुर इम्फाल से आये स्टीविया के टिषूकल्चर के पौधे