आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

पन्ना 03 अक्टूबर 18/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री भरत सिंह राजपूत द्वारा 03 अक्टूबर 2018 को पन्ना शहर के आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बच्चों की कम उपस्थिति पाए जाने पर केन्द्र क्र. 01, 02, 03, 08, 12, 47, 52 की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मानदेय काटने संबंधी नोटिस दिया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री राजपूत द्वारा आंगनबाडी केन्द्र क्र. 06 की कार्यकर्ता श्रीमती गीता यादव के अनुपस्थित पाए जाने व कार्य में लापरवाही पाए जाने पर पद से पृथक करने संबंधी नोटिस जारी कर 03 दिवस में जबाव मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पन्ना शहर में 59 आंगनबाडी केन्द्र हैं तथा आंगनबाडी संचालन का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक है जिसमें 9 बजे से 01 बजे तक बच्चे केन्द्र में उपस्थित रहते हैं। साथ ही पर्यवेक्षक व परियोजना अधिकारी को समुचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार क्रमांक 46-3161

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार