जिला चिकित्सालय में एक अक्टूबर को वृद्धजन कार्यक्रम सम्पन्न

पन्ना 03 अक्टूबर 18/सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय पन्ना ने बताया है कि दिनांक 01 अक्टूबर 2018 को जिला चिकित्सालय पन्ना में वृद्धजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं आए हुए वृद्धजनो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों को एल्यूमीनियम स्टीक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, डाॅ. व्ही.एस. उपाध्याय सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना, डाॅ. डी.के. गुप्ता, एनसीडी नोडल अधिकारी दिनेश कुमार केवट, प्रमेन्ट्र पटैरिया, राजू सिरोलिया मौजूद रहे।
समाचार क्रमांक 31-3146

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

एकलव्य शिक्षा विकास योजना अन्तर्गत दी गयी छात्रवृत्ति पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 25 मार्च तक