स्काउट गाइड द्वारा गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ पन्ना द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पन्ना नगर के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड की सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्यालय पन्ना में किया गया।
प्रार्थना सभा में अतिथि के रूप में राजमाता श्रीमती दिलहर कुमारी पन्ना, नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एस. कुशवाहा कैलाश मोदी संघ अध्यक्ष, कैलाश सोनी योजना अधिकारी, श्रीमती निशा जैन प्राचार्य अजयगढ, श्रीमती साधना अवस्थी बीईओ पन्ना, महेन्द्र यादव प्राचार्य आरपी. क्र. 2 पन्ना, प्राचार्य ज्ञान प्रकार श्रीवास महारानी दुर्गा राज्यलक्ष्मी विद्यालय, डी.डी. चतुर्वेदी डीटीसी राष्ट्रपति पुरस्कृत पन्ना, शैलेन्द्र सिंह, रामराजा दुबे, चन्द्रभान सेन राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट मास्टर, श्री लारेन्स, शिवमोहन सिंह राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट मास्टर उत्कृष्ट विद्यालय पन्ना एवं बडी संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित रहे। वाद्य यंत्र श्री भगवत मिश्रा, श्री सुशील त्रिपाठी द्वारा बजाया गया।
प्रार्थना सभा के बाद स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। अतिथि उद्बोधन श्री कैलाश सोनी, राजमाता श्रीमती दिलहर कुमारी पन्ना, नगरपालिका अध्यक्ष श्री कुशवाहा, एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री कुशवाहा ने गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने एवं सत्य अहिंसा के साथ स्वच्छता पर विशेष प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद अवस्थी एवं श्री चन्द्रभान सेन द्वारा प्रभार व्यक्त किया गया। वाद्य यंत्र मनहर विद्यालय पन्ना के शिक्षकों द्वारा बजाया गया।
समाचार क्रमांक 35-3150
Comments
Post a Comment