समाधान एक दिवस में 36 आवेदन मौके पर निराकृत पायलट आधार पर जिला मुख्यालय पर शुभारंभ

पन्ना 06 फरवरी 18/राज्य शासन की मंशा अनुसार कलेक्टर श्री मनोज खत्री के निर्देशानुसार स्थानीय लोक सेवा केन्द्र इन्द्रपुरी कालोनी में पायलट आधार पर समाधान एक दिवस प्रारंभ किया गया। इस दिन विभिन्न प्रकार की लोक सेवा से संबंधित 64 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 36 आवेदनों का निराकरण करते हुए आवेदक को सेवाएं प्रदान की गयी।

कलेक्टर श्री खत्री ने आम आदमी से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं के लिए लोक सेवा केन्द्र पर जाकर समाधान एक दिवस में आवेदन देकर सेवाएं प्राप्त करते हैं। आवेदन करने के लिए प्रातः 9.30 बजे से अपरांह 1.30 बजे तक समय निर्धारित है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी अपनी रोजमर्रा से जुडी शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं का अधिक से अधिक शासन इस योजना का लाभ लें।
समाचार क्रमांक 49-329

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार