कृषि सखीयों ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया शैक्षणिक भ्रमण
पन्ना 06 फरवरी 18/मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका जिले के विकासखण्ड पवई अन्तर्गत संचालित महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना अन्तर्गत कृषि सखीयों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 7 फरवरी तक चलेगा। यह सात दिवसीय जैकिव कृषि आधारित प्रशिक्षण सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षित कृषि सखीयों के द्वारा ग्राम में 50-50 महिला कृषकों के साथ जैविक खेती में जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक तथा पोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया जावेगा। प्रशिक्षण के पॉचवें दिन फील्ड भ्रमण एवं कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञनिक आर.के. जायसवाल द्वारा जैविक खेती तथा जैविक विधि से बीजोपचार उकठा रोगों की रोकथाम हेतु जैविक उपचार बताया गया। उन्होंने बताया कि सब्जियों में असंतुलित मात्रा में रासायनिक दवा का छिडकाव हो रहा है। जिससे सब्जियॉ जहरीली हो रही हैं और हम बीमार हो रहे है। जैविक खेती ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारी मिट्टी स्वस्थ्य रहेगी तथा हम स्वयं स्थस्थ्य रहेंगे। इसके बाद एजोला तथा फलोद्यान से संबंधित सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। 30 सदस्यीय दल के साथ आजीविका मिशन से जिला परियोजना प्रबंधक डी.के. पाण्डेय, जिला प्रबंधक कृषि सुशील शर्मा, कमलेश सोनी तथा प्रताप बागरी उपस्थित थे।
समाचार क्रमांक 59-339

Comments
Post a Comment