सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पन्ना 06 फरवरी 18/जिले में सीएम हेल्पलाईन 181 के तहत 01 जनवरी 17 से 31 दिसंबर 17 की अवधि में प्राप्त शिकायतों का सर्वाधिक संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का चयन राज्य स्तर से किया गया। जिले के चयनित 4 शासकीय सेवकों का चयन किया गया है। चयनित किए गए सेवकों में बी.एल. प्रजापति बीआरसीसी गुनौर द्वारा 60 प्रतिशत, आर.बी. खरे वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहनगर 59 प्रतिशत, गिरजेश शाक्य प्राचार्य उच्च शिक्षा द्वारा 53 प्रतिशत तथा सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एच.जी. गुप्ता द्वारा 50 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर शिकायतों को बंद किया गया।

इन उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा समय अवधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समाचार क्रमांक 50-330

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन की तिथियां निर्धारित