मृतक के वैध वारिस को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

पन्ना 06 फरवरी 18/नायब तहसीलदार बृत बीरा के प्रतिवेदन अनुसार 23 अक्टूबर 2017 को शिवम पाण्डेय पिता श्री रामगनेश पाण्डेय उम्र 4 वर्ष निवासी ग्राम पिष्टा तहसील अजयगढ की मृत्यु सर्प के काटने से हो गयी थी। नायब तहसीलदार बृत बीरा तहसल अजयगढ के प्रतिवेदन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजयगढ द्वारा की गयी अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने मृतक शिवम पाण्डेय के निकटतम वैध वारिस उसके पिता रामगनेश पाण्डेय निवासी ग्राम पिष्टा तहसील अजयगढ जिला पन्ना को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसीलदार अजयगढ को स्वीकृत राशि का आहरण कर संबंधित को वितरण करने हेतु आदेश दिए हैं।
समाचार क्रमांक 51-331

Comments