राष्ट्रीय बाघ आंकलन के तहत साइन सर्वे का कार्य प्रारम्भ

पन्ना 05 फरवरी 18/क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया है कि राष्ट्रीय बाघ आंकलन वर्ष 2018 में फेज-1 के तहत पन्ना टाइगर रिजर्व में साइन सर्वे का कार्य प्रारम्भ हो गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत साइन सर्वे में भाग लेने हेतु 4 फरवरी को 13 स्वयं सेवकों ने अपनी उपस्थिति दी। स्वयं सेवकों को पार्क कार्यालय के सभागार में रविकान्त मिश्रा संयुक्त संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में राज कुमार अहिरवार, परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना कोर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरान्त सभी स्वयं सेवकों को परिक्षेत्र पन्ना कोर, हिनौता एवं मड़ला परिक्षेत्र की बीटों में साइन सर्वे कार्य हेतु संलग्न किया गया है। स्वयं सेवकों में दिनेश कुमार गवली इन्दौर, अरविन्द जोशी पन्ना, पंकज गुप्ता पन्ना व वैष्णव माता विधि महाविद्यालय व छत्रसाल विज्ञान महाविद्यालय पन्ना के छात्र सम्मिलित हुए। 
समाचार क्रमांक 43-323

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा