जिले में शांति बहाली के लिए कलेक्टर ने किया 5 लोगों को जिला बदर

पन्ना 01 अक्टूबर 18/जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के प्रतिवेदन पर संतुष्ट होते हुए जिले के विभिन्न थाना अन्तर्गत निवासी 5 आपराधिक प्रावृत्ति के व्यक्तियों को जिला बदर कर दिया है। इस कार्यवाही से जिले में शांति बहाली होगी।
   
    इस संबंध में प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार अपराधी हरशरण निवासी ग्राम पिपरवाह एवं प्रीतम यादव निवासी पिपरवाह थाना अमानगंज के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए हैं। यह दोनों व्यक्ति आदतन अपराधी है। इनके द्वारा मारपीट, जुआ, सट्टा, अवैध शराब विक्रय आदि अपराध घटित किए जाते थे।

    इसी प्रकार अनिल सिसौदिया निवासी कंजडाना मोहल्ला देवेन्द्रनगर, द्वारा अवैध शराब परिवहन, मारपीट, लूट, अवैध वसूली आदि अपराध घटित किए जा रहे थे इसके विरूद्ध विभिन्न धाराओं में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा देवेन्द्रनगर थाने में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं। संतोष कुमार रजक निवासी ककरहटी थाना कोतवाली पन्ना द्वारा लगातार लोगों को गुमराह कर धन वसूलना, सट्टा पर्ची एवं सम्पत्ति संबंधी अपराध घटित कर लोगों को आतंकित कर रहा था। पन्ना कोतवाली के रानीगंज मोहल्ला निवासी टिंकू उर्फ बलराम खरे द्वारा लगातार वर्ष 2005 से सट्टा खिलवाना, लोगों को गुमराह कर धन अर्जित करना आदि अपराध घटित किए जा रहे थे। जिससे के कारण लोगों में भय व्याप्त था इसके विरूद्ध थाने में विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। इन व्यक्तियों की अपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए लोगों में इनका खौफ खत्म करने के लिए जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा जिला बदर की कार्यवाही राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क, ख) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उपरोक्त पांचों अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है।
समाचार क्रमांक 04-3119

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार