वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करता है-कलेक्टर मतदान प्रक्रिया की बरीकियों को प्रशिक्षण में ध्यान से सीखें-कलेक्टर

पन्ना 26 सितंबर 18/जिले के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रों में मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। प्रशिक्षण के लिए तैयार किए गए मास्टर ट्रेनर निर्धारित केन्द्रों में मतदान दलों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दे रहे हैं। हर प्रशिक्षण केन्द्र में ईव्हीएम मशीन, वीवीपैट के साथ रखी गयी है। जिसके माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान सम्पन्न कराने के लिए लगने वाली प्रत्येक सामग्री को प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र में रखा गया है। इसी सामग्री के माध्यम से मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर मतदान की बरीकियों को समझाया जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री मनोज खत्री ने स्वयं पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वही मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान कराता है जो अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करता है और मतदान कराने की बरीकियों को समझ लेता है। 

जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मतदान दल प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित है। इन सभी केन्द्रों में दो पारियों में दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक केन्द्र में 2-2 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में वोटिंग मशीन का संचालन, वीवीपैट की उपयोगिता, माकपोल कराना, दस्तावेज संधारण, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदान का लेखाजौखा तैयार करना, वोटिंग मशीनों को मतदान के बाद सील करना की जानकारी दी जा रही है। मतदान दलों को यह भ बताया जा रहा है कि मतदान सामग्री कैसे प्राप्त करनी है एवं सामग्री प्राप्त कर किस तरह मतदान केन्द्र तक ले जाकर मतदान केन्द्र में कैसे स्थापित किया जाना है। मतदान कराने के उपरांत मशीन को सील कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की प्रक्रिया को समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों की शंकाओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। जिससे प्रत्येक मतदान दल सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया को पूरा करा सके। 
समाचार क्रमांक 328-3016

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार