जिले की मतदाता सूची में 6 लाख 98 हजार 137 मतदाता पंजीकृत महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़कर हुआ 895.75

पन्ना 29 सितंबर 18/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। जिसके अंतर्गत दिनांक 15 मई 2018 से 30 जून 2018 तक डोर टू डोर सर्वेक्षण कराया जाकर दिनांक 31 जुलाई 2018 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। तत्समय जिले मंे विधानसभा 58 पवई में 133394 पुरूष, 118713 महिला, 3 अन्य  कुल 252110  तथा 59 गुनौर में 110255 पुरूष, 97068 महिला, 4 अन्य कुल 207327  तथा 60 पन्ना में 120410 पु0 ,104055 म0 एवं 6 अन्य कुल 224471 मतदाता सहित जिले में कुल 364059 पुरूष, 319836 महिलाएं एवं 13 थर्डजेंडर सहित कुल 683908 मतदाता थे तथा जेंडर रेशो 878.53 था।
         
दिनांक 31 जुलाई 2018 से दिनांक 07 सितंबर 2018 तक विधानसभा क्षेत्र 58 पवई में नाम जोड़ने के 2754 पु0, 4344 म0 एवं 01 अन्य कुल 7099, 59 गुनौर मंे नाम जोड़ने के 2357 पु0, 4134 म0 एवं 01 अन्य कुल 6492 तथा 60 पन्ना में नाम जोड़ने के 2457 पु0, 4939 म0 एवं 3 अन्य कुल 7399 आवेदन प्राप्त हुये। तदनुसार जिले में 7568 पु0, 13417 म0 एवं 05 अन्य कुल 20990 नाम जोड़े गये।

         इसी अवधि मंे 58 पवई में 1281 पु0, 1358 म0 एवं 01 अन्य कुल 2640 आवेदन, 59 गुनौर मंे 879 पु0, 884 म0 एवं 0 अन्य कुल 1763 आवेदन, 60 पन्ना में पु0 1212, म0 1145 अन्य 01 कुल 2358 आवेदन प्राप्त हुये। तदनुसार जिले में कुल 3372 पु0, 3387 म0 एवं अन्य 02 कुल 6761 का विलोपन किया गया।

           दिनांक 27 सितंबर 2018 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 58 पवई में 134867 पु0, 121699 म0 एवं 03 अन्य कुल 256569 मतदाता थे। 59 गुनौर मंे 111733 पु0, 100318 म0, 05 अन्य कुल 212056 मतदाता थे। 60 पन्ना में 121655 पु0, म0 107849 अन्य 08 कुल 229512 मतदाता सहित दिनांक 27.09.2018 को प्रकाशित मतदाता सूची में जिला अंतर्गत पुरूष 368255, महिला 329866 थर्ड जेंडर 16 कुल 698137 मतदाता हैं। तथा जिले का जेंडर रेशो 895.75 है।
समाचार क्रमांक 401-3089

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामों में सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया (पी.एल.ए.) की बैठकों का आयोजन

उषा किरण योजना संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण 23 एवं 24 को

सीएम हेल्पलाईन में शिकायतों को स्पेशल क्लोज करने की नई सुविधा