अपर कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

पन्ना 21 अप्रैल 18/अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी द्वारा 21 अप्रैल की दोपहर को जिला अस्पताल पन्ना का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से चर्चा की। उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भलीभांति मिल रहा है अथवा नही इसकी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्धारित दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरूण पटैरिया उनके साथ रहे। 
समाचार क्रमांक 197-1115

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा