समर्थन मूल्य में अब तक 954 क्विंटल चना की खरीद

पन्ना 20 अप्रैल 18/जिले में 14 सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर चना की खरीद जारी है। निर्धारित स्थलों में चना की खरीद पंजीकृत किसानों से की जा रही है। अब तक जिले में कुल 109 किसानों से 954.50 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। अब तक की गयी चना खरीद के लिए किसानों को 41 लाख 99 हजार 800 रूपये का भुगतान उनके बैंक खाते में शीघ्र किया जाएगा। 

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक साख सह समिति मझगाय में 48.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. समिति सिलधरा में 290.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अहिरगुवा में 17 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. श्यामरडाडा में 13 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. भिलसाय में 37.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हथकुरी में 124.50 क्विंटल, एवं प्रा.कृ.सा.स. बडखेरा में 70 क्विंटल चना की खरीद की गयी है। इसी तरह प्रा.कृ.सा.स. करिया में 115.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. रैकरा में 42.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. हरद्वाही में 71.50 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. छपरवारा में 47 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. अमानगंज में 42 क्विंटल, प्रा.कृ.सा.स. पुरैना में 14.50 क्विंटल एवं प्रा.कृ.सा.स. खम्हरिया में 20.50 क्विंटल चना की खरीद की गयी है।  
समाचार क्रमांक 188-1106

Comments

Popular posts from this blog

पुरस्कारों के लिए शिक्षकों के आवेदन/नामांकन 25 मार्च तक

राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सक होंगे आज पुरूस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आज दीवार पर ह¨गी पशु-पक्षी के चित्र उकेरने की प्रतिय¨गिता 3 श्रेणिय¨ं की सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स क¨ मिलेंगे 33-33 हजार रुपये के पुरस्कार