गर्मी में प्यास बुझाने नगरीय निकायों में खुले निःशुल्क प्याऊ

पन्ना 21 अप्रैल 18/कलेक्टर श्री मनोज खत्री द्वारा बढती हुई गर्मी को देखते हुए सभी नगरीय निकायों को आम नागरिकों के लिए निःशुल्क प्याऊ खोलने के निर्देश दिए गए थे। जिसके पालन में पिछले दिनों नगर परिषद अजयगढ़ एवं नगरपालिका पन्ना में शुद्ध ठण्डा जल उपलब्ध कराते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया जा चुका है। इसी कडी में 21 अप्रैल को नगर परिषद ककरहटी एवं नगर परिषद देवेन्द्रनगर द्वारा भी निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने शेष नगरीय निकायों में भी तत्काल प्याऊ खोलने के निर्देश दिए हैं। 
समाचार क्रमांक 201-1119

Comments

Popular posts from this blog

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 जनवरी को

सशक्तवाहिनी योजना-आवेदन 15 अप्रैल तक महिलाओं/बालिकाओं दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

मछली पालन एवं सिंघाडा खेती के लिए मिलेगा तालाब का पट्टा