नगर के अनेक निर्माण कार्यो का हुआ लोकार्पण जिले के विकास के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर करूंगी-मंत्री सुश्री महदेले पन्ना नगर बनेगा स्मार्ट सिटी-मंत्री सुश्री महदेले यह नगर मेरी मातृ भूमि है-मंत्री सुश्री महदेले




जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा निरंतर जिले में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करते हुए 25 करोड़ रूपये की राशि उपलब्ध कराई गयी है। जिले को पर्यटन जिला घोषित किया गया है। जिले को रेलवे लाईन से जोडा जा रहा है, 2022 तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्रथम चरण में सतना से पन्ना इसके उपरांत पन्ना से खजुराहो-बांदा रेलवे लाईन से जोड दिया जाएगा। आगे चलकर पन्ना रेलवे जंक्शन बन जाएगा। जिले में कृषि महाविद्यालय एवं पाॅलीटेक्निक में इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना की जाएगी। जिले के सकरिया स्थित हवाई पट्टी को विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में पन्ना मंे डायमंड पार्क की स्थापना की जाएगी। नगर मुख्यालय को पेयजल केन नदी अथवा कटरा व बिलखुरा बांध से उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर की सभी वार्डो के मार्ग सीमेन्ट कंक्रीट से बनाए जा चुके हैं, वही सभी वार्डो मंे बिजली उपलब्ध कराई गयी है। अब 2 नवीन पेयजल टंकियों के निर्माण से नगर के प्रत्येक वार्ड को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। नगरपालिका को शीघ्र ही एसी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी जो पन्ना नगर मुख्यालय से खजुराहो एवं जबलपुर जाएंगी। जिससे यहां के नागरिकों को अच्छी बस सेवा मिल सकेगी। नगर में इससे पहले भी अन्य वार्डो में मंगल भवन बनाए गए हैं। अब ये दो नये मंगल भवनों का शुभारंभ होने से वार्डवासियों को शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। नगर मुख्यालय में पुस्तकालय भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस भवन के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपये की राशि दी गयी थी। पुस्कालय का लोकार्पण कर दिया गया है। अब लोगांे को अनेक तरह के साहित्य को पढने का अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह नगर मेरी मातृभूमि है। इसके विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि जिले में अनेक बांधों का निर्माण कराकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है पहले जिले में 15 प्रतिशत कृषि क्षेत्र की ही सिंचाई हो पाती थी अब जिले में 65 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई शुरू हो गयी है। जिससे किसान एक एकड में 50 क्विंटल से अधिक फसल का उत्पादन करने लगा है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा द्वारा अपने उद्बोधन मंे कहा गया कि मंत्री जी द्वारा नगरपालिका को हमेशा सहयोग मिलता रहा है। भविष्य में भी मिलता रहेगा। जिसके चलते नगर में अनेक तरह के विकास कार्य कराए गए। नगर के नागरिकों को अनेक तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बी.बी. पाण्डेय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरूण पटैरिया एवं पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 286-2974
Comments
Post a Comment